
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गली बॉय' लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म की निर्देशक जोया अख्तर की जमकर तारीफ की जा रही है। लेकिन अब जोया ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे लोग उनसे नाराज सकते हैं। दरअसल, सोमवार को भारतीय एयरफोर्स के द्वारा पाकिस्तान में हुए हमले पर हर तरफ से लोगों की प्रतिक्रिया आ रही हैं। वहीं सेलिब्रिटीज भी इसको लेकर खुलकर अपनी अपनी राय और मुबारकबाद दे रहे हैं। ऐसे में जोया अख्तर इस सवाल से भागती नजर आईं।
हाल ही में एक इवेंट के दौरान कई बड़े सुपरस्टार पहुंचे थे जिसमें रिपोर्टर ने जोया से पूछा कि वो सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में क्या कहना चाहेंगीं। ऐसे में जोया हड़बड़ी में अपनी ऊंगली दिखाते हुए इस बारे में बात करने से इनकार कर दिया और तेजी से यह कहते हुए भाग गईं कि वह सिर्फ जिस फिल्म की स्क्रीनिंग में आईं हैं, उसी के बारे में बात करेंगी।
बस फिर क्या था, ये बात लोगों को हजम नहीं हो रही है। जहां सभी भारतीय एयरफोर्स के जज्बे की तारीफ कर रहा है। वहीं जोया इस ममाले में बात तक नहीं करना चाहती हैं। ऐसे में लोगों का मानना है की शायद उन्होंने ऐसा अपनी फिल्म 'गली बॉय' की वजह से किया है। उन्हों लगता होगा की कहीं उनके बयान से उनकी फिल्म पर कोई असर न पड़े।