बॉलीवुड

सलमान की ‘भारत’ में प्रियंका के अलावा ये यंग अदाकारा निभाएंगी अहम किरदार, नाम सुन चौंक उठेंगे आप

एक यंग एक्ट्रेस को सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'भारत' के लिए कास्ट किया गया है।

3 min read
May 17, 2018
disha patani in bharat

'बागी 2' की सक्सेस के बाद से लगता है एक्ट्रेस दिशा पाटनी की किस्मत चमक गई है। खबरों की मानें तो दिशा पाटनी के हाथ जैकपॉट लग गया है। हाल में मीडिया रिपोर्ट से मिली खबर के अनुसार उन्हें सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'भारत' के लिए कास्ट किया गया है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन अगर वह सलमान के साथ काम करती हैं तो यकीनन उनका ऊपर भी सलमान भाई का हाथ लग जाएगा। फिर उनकी किस्मत बदल सकती है। वैसे इन सबके बीच दिशा के अलावा एक नाम श्रद्धा कपूर का भी सामने आ रहा है। अब दोनों में से कौन सी एक्ट्रेस का नाम फाइनल किया गया है इसकी कोई ऑफ‍िश‍ियल घोषणा जल्द ही की जाएगी।

फिलहाल फिल्म 'भारत' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस बात की जानकारी खुद फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने ट्विटर के जरिए दी। उन्होंने इस फिल्म के सेट से पहली तस्वीर अपलोड की। फोटो अपलोड कर अली ने लिखा, 'भारत की शूटिंग शुरू। एक आदमी और उसके राष्ट्र की कहानी।' अब्बास सलमान के साथ इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू कर चुके हैं। जफर ने ट्वीट कर कहा था, "फिल्म 'भारत' की तैयारियों को लेकर हम पूरे जोश में हैं। जल्द ही आपको इससे जुड़ी बहुत सी रोचक जानकारियां मिलेंगी।"

आधी रात बैकफ्लिप करते दिखे सलमान

इस ट्वीट के अलावा अली ने एक और ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने सलमान का एक वीडियो जारी किया जिसमें वह बैकफ्लिप करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि ये आधी रात दो बजे का वीडियो है। हालांकि बैकफ्लिप करते हुए सलमान को दो लोग सपोर्ट कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजदू सलमान की एनर्जी देखने लायक है।

ईद के मौके पर रिलीज होगी 'भारत'

गौरतलब है कि सलमान संग निर्देशक अब्बास की यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले दबंग खान फिल्म 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' में अली के साथ काम कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म सलमान के अबतक के बजट की महंगी फिल्मों में से एक होगी। इसे 200 करोड़ की लागत में बनाया जा रहा है।'भारत' 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।यह फिल्म 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माई फादर' से प्रेरित है।

70 साल के बूढ़े बनेंगे सलमान

इस फिल्म में सलमान 17 साल के युवा से लेकर 70 साल के बूढ़े आदमी तक का किरदार अदा करेंगे। यानी की इस फिल्म में वह अलग-अलग अवतार में नजर आएंगे। इतना ही नहीं इस फिल्म में नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा साथ ही फिल्म में स्पेशल इफेक्ट भी होंगे।यही वजह है कि फिल्म का बजट इतना ज्यादा है। हाल फिलहाल वह 'रेस' 3 के आखिरी कुछ शूट्स में व्यस्त हैं।

ये भी पढ़ें

फिल्म को हिट करने के लिए सलमान करते हैं ये टोटका, बाकी स्टार्स इनसे भी आगे

Published on:
17 May 2018 11:18 am
Also Read
View All
रणवीर की ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी मामले में दीपिका पादुकोण ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, अब अनुराग कश्यप की तारीफ के बाद उठाया ये कदम

Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल

‘तेरा समय खराब कर दूंगा’, अमिताभ बच्चन को रोस्ट करना समय रैना को पड़ा भारी, एजाज खान बोले- बद्तमीज आदमी

‘धुरंधर 2’ के लिए नामुमकिन साबित हुआ ये रिकॉर्ड, पहली धुरंधर को भी नहीं कर पाई पीछे, बॉक्स ऑफिस पर जादू पड़ा फीका

अबु सलेम ने इस कारण करवाई थी मनीषा कोइराला के सेक्रेट्री की हत्या, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा का खुलासा