बॉलीवुड

‘भारत’ में दिशा पटानी नहीं बनेंगी सलमान की प्रेमिका, जानिए कैसा होगा किरदार

सलमान खान की 'भारत' एक कोरियन फिल्म 'ओड टू माई फादर' पर आधारित है। उसमें दिशा वाला किरदार शिन नाम की एक अदाकारा ने निभाया था।
2 min read
• •
Jun 07, 2018
salman khan snd disha patani
salman khan snd disha patani

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी एक्शन से भरपूर अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' के प्रमोशन में बिजी हैं। वहीं पिछले साल डायरेक्टर अली अब्बास जफर के साथ उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'टाइगर जिंदा है' आई थी। दोनों की जोड़ी ने बॉक्स आफिस पर कमाई के मामले में अच्छा रिकार्ड कामय किया था। वहीं दोनों ने एक बार फिर हाथ मिलाया और अब दोनों 'भारत' फिल्म में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में अली अब्बास हमारे देश का आजादी के बाद के सफर को फिल्म के माध्यम से दर्शकों के सामने पेश करेंगे। इसमें सलमान के अलावा प्रियंका चोपड़ा और दिशा पाटनी का नमा सामने आया है। इस फिल्म में सलमान-प्रियंका के साथ कई सालों बाद काम करने जा रहे हैं। वहीं बागी गर्ल दिशा पहली बार सलमान के साथ काम करने जा रही हैं।

फिल्म में सलमान की बहन बनेंगी दिशा :
फिल्म के नाम का ऐलान होने के साथ ही उनके किदारो को लेकर भी लगातार सस्पेंस बना हुआ है। कभी कोई फिल्म में दिशा को सलमान की प्रेमिका बता रहा है तो कभी प्रियंका को। वहीं प्रियंका के किरदार को लेकर अभी भी निर्माताओं ने सस्पेंस बना रखा है। वहीं दिशा के किरदार को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। सूत्रों की माने तो फिल्म में दिशा एक अहम किरदार निभाएंगी। बता दें कि दिशा फिल्म में सलमान खान की प्रेमिका के रूप में दिखाई नहीं देंगी बल्कि वह उनकी बहन का किरदार निभायेंगी। सलमान खान की 'भारत' एक कोरियन फिल्म 'ओड टू माई फादर' पर आधारित है। उसमें दिशा वाला किरदार शिन नाम की एक अदाकारा ने निभाया था।

इससे पहले दिशा की फिल्म 'बागी 2' में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट टाइगर श्रॉफ ने काम किया था। इस फिल्म के फर्स्ट पार्ट में दिशा की जगर श्रद्धा कपूर ने काम किया था। वहीं 'बागी 2' दिशा के कॅरियर की हिट फिल्म साबित हुई। इसके बाद अब भाईजान के साथ काम करने का मौका उनके कॅरियर के लिए काफी फायदेमंद रहेगा।

Published on:
07 Jun 2018 02:16 pm
Also Read
View All
Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा