बॉलीवुड

अभिनेत्री दिव्यांका ने इस फोटो के साथ किया शादी के आठवें वचन का खुलासा

अभिनेत्री दिव्यांका ने इस फोटो के साथ किया शादी के आठवें वचन का खुलासा

less than 1 minute read
Oct 04, 2020
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है। जिसके साथ कैप्शन में उन्होंने शादी के आठवें वचन का खुलासा करते हुए लिखा है, "शादी का आठवां वचन, मैं हमेशा तुम्हारी ऑल टाइम मॉडल और तुम मेरे ऑल टाइम फोटोग्राफर रहोगे।" दोनों की यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर पसंद की जा रही है।

आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की जोड़ी छोटे पर्दे पर जमकर पसंद की जाती है। दोनों की बॉन्डिंग भी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती है ।दिव्यांका त्रिपाठी भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने हबी विवेक दहिया संग एक से बढ़कर एक क्यूट फोटो शेयर करती है। जिसे फैन्स भी काफी पसंद करते हैं। दिव्यांका ने विवेक के साथ ऐसा ही एक खूबसूरत फोटो हाल ही शेयर किया। जिसमें विवेक स्वयं दिव्यांका की फोटो खींचते नजर आ रहे हैं। दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है। "मैं हमेशा तुम्हारी ऑल टाइम मॉडल और तुम मेरे ऑल टाइम फोटोग्राफर रहोगे।"

Published on:
04 Oct 2020 06:13 pm
Also Read
View All