बॉलीवुड

भूलकर भी ना देखें 2023 की ये 5 फिल्में, टाइम की बर्बादी के साथ होगा सिरदर्द

Top 5 Disaster Films 2023: आइए जानते हैं कि गुजरते साल की 5 सबसे खराब फिल्में कौन-कौन सी थीं और इसकी फ्लॉप होने की वजह क्या थी।

2 min read
Dec 26, 2023
इस साल की ये फिल्में भूलकर भी मत देखना

Top 5 Disaster Films 2023: बॉक्स ऑफिस की दृष्टि से साल 2023 हिंदी सिनेमा के लिए सफल साबित हुआ। इस साल बहुत सी ऐसी फिल्में भी रिलीज हुईं, जिनसे दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ये फिल्में या तो दर्शकों को पसंद नहीं आईं और न ही इनका बॉक्स ऑफिस पर जादू चला। यहां हम आपको बताएंगे इस साल की 10 सबसे बुरी फिल्में कौन-कौन सी थीं। इन सारी फिल्मों में सिर्फ एक फिल्म ऐसी है जिसकी तारीफ तो हुई लेकिन दर्शक देखने इसे भी सिनेमाघरों तक नहीं पहुंचे। आइए देखते हैं उन फिल्मों की लिस्ट।

Tejas: फिल्म 'तेजस' में कंगना रनौत ने भारतीय वायु सेना के पायलट तेजस गिल की भूमिका निभाई हैं, जो एक खतरनाक बचाव अभियान में शामिल होती हैं। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को सर्वेश मेवाड़ा ने लिखा और निर्देशित किया है, और रोनी स्क्रूवाला ने निर्मित किया है। यह फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका जादू नहीं चला और फिल्म बुरी तरफ फ्लॉप साबित हुई। यह फिल्म 27 अक्टूबर 2023 को रिलीज हुई।

The Lady Killer: अभिनेता अर्जुन कपूर और भूमिका पेडनेकर अभिनीत फिल्म 'द लेडी किलर' साल की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म साबित हुई। अजय बहल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी एक प्लेबॉय के इर्द गिर्द घूमती है। जो एक ऐसी लड़की को पसंद करने लगता है, जिसकी जिंगदी किसी मिस्ट्री से कम नहीं है। वो लड़की काफी खतरनाक भी है। यह फिल्म 3 नवंबर 2023 को रिलीज हुई थी और फिल्म का निर्माण टी सीरीज ने किया था।

Ganpat: विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गणपत’ में अभिनेता टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन है। इस फिल्म की रिलीज से पहले खूब चर्चा थी। लेकिन कहानी की वजह से ये फिल्म बुरी तरफ फ्लॉप साबित हुई। एक ऐसी फिल्म जो भविष्य की एक काल्पनिक दुनिया पर आधारित है, जहां आदर्श समाज नहीं है। लेकिन विकास बहल का यह प्रयोग सफल नहीं हुआ। करीब 200 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का घरेलु बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 9.70 करोड़ रुपये ही रहा और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई। ये फिल्म 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी।

Adipurush: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार बाहुबली प्रभास की 'आदिपुरुष' रिलीज से पहले ही काफी विवादों में रही। तकनीकी रूप से भव्य पैमाने पर बनी इस फिल्म में वह आत्मा नहीं दिखी, जो रामानंद सागर के धारावाहिक 'रामायण' में नजर आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओम राउत ने इस फिल्म को तकरीबन 550 करोड़ रुपये के बजट में बनाया था। लेकिन, ये फिल्म Sacnilk के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 392.7 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर पाई। यह फिल्म 16 जून 2023 को रिलीज हुई।


Gumrah: फिल्म 'गुमराह' में एक्टर आदित्य रॉय कपूर पहली बार डबल रोल में नजर आए। इस फिल्म में अभिनेत्री मृणाल ठाकुर पहली बार पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आई। यह फिल्म यह एक हत्या की जांच के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज तमिल फिल्म ‘थडम’ की रीमेक है। वर्धन केतकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण टी-सीरीज और मुराद खेतानी ने किया था। 25 करोड़ रूपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 8.28 करोड़ रूपये रहा है। यह फिल्म 7 अप्रैल 2023 को रिलीज हुई।

Updated on:
26 Dec 2023 04:00 pm
Published on:
26 Dec 2023 03:58 pm
Also Read
View All