बॉलीवुड

15 वर्षों तक शरीरिक असंतुलन विकार से संघर्ष करती रही यह अभिनेत्री खुद को नहीं मानती बडा स्टार

खुद को कोई बडा सेलिब्रिटी या बडे स्टार के रूप में नहीं देखतीं इलियाना
2 min read
• •
Updated: 21 Dec 2017, 4:21 PM IST
ileana d'cruz
ileana d'cruz

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री इलियाना डीक्रूज पिछले करीब 11 सालों से इस इंडस्ट्री से जुडी हुई हैं। इस दौरान इलियाना ने कई हिट फिल्मों में भी काम किया है, इसके बावजूद वे खुद को कोई बडा सेलिब्रिटी या बडे स्टार के रूप में नहीं देखतीं। बता दें कि इलियाना वर्ष 2006 से काम कर रहीं हैं। गौरतलब है कि इलियाना ने इसी वर्ष सितंबर में एक ब्रांड के लिए वीडियो शूट भी किया था। इलियाना ने अपने शारीरिक असंतुलन विकार के बारे में भी बात की थी। इलियाना ने 15 वर्षों तक अपने शरीर के असंतुलन संबंधी विकार के साथ संघर्ष किया। जब इलियाना से पूछा गया कि एक स्टार के लिए अपने व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में बात करना कितना मुश्किल होता है तो इलियाना ने जवाब दिया कि, ‘मैं खुद को तथाकथित मशहूर हस्ती, सेलिब्रिटी या एक स्टार के रूप में नहीं देखतीं।

सबसे पहले मैं हर किसी की तरह एक आम इंसान हूं। मेरे लिए यह सिर्फ उन मुद्दों की तरह था जिस पर लोग खुलकर नहीं बोल पाते हैं।’ साथ ही इलियाना ने कहा कि इस मुद्दे पर बोलना ‘अधिक जागरूकता’ लाएगा। इलियाना ने कहा कि उनका नजरिया यह नहीं है कि वह एक अभिनेत्री हैं। इलियाना ने कहा कि यह उनके लिए मुश्किल होगा। इलियाना ने कहा कि जब वह इसके बारे में सोचते हुए बात करना चाहती हैं कि इससे शायद किसी को कुछ मदद मिलेगी। साथ ही इलियाना ने कहा कि ‘आप पर जो बीत रही है, उसके बारे में बात करने से जरूर मदद मिलती है। लकिन अंत में बदलाव आपके अंदर से ही आता है।’ इलियाना ने कहा कि हांलांकि यह एक लंबी प्रक्रिया है।

इलियाना ने कहा, ‘यह आसान नहीं है, लेकिन मेरा मानना है कि अगर आप इससे हमेशा बचने के बजाय इसका सामना करेंगे तो आप इससे बाहर निकल सकते हैं।’ बता दें के इलियाना ने बॉलीवुड में कदम फिल्म ‘बर्फी’ से रखा था, जो कि अनुराग बसु की फिल्म थी। इस फिल्म में इलियाना के साथ प्रियंका चोपडा और रणवीर कपूर थे। इसके अलावा इलियाना‘फटा पोस्टर निकला हीरो’, ‘मैं तेरा हीरो’ और ‘रुस्तम’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़