बॉलीवुड

Drishyam 3 Review: सस्पेंस में पिछली ‘दृश्यम’ की भी बाप निकली ‘दृश्यम 3’, आखिर में हो सकते हैं थोड़े निराश

Drishyam The Conclusion Review: अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 3' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आखिर कैसी है इस बार की फिल्म की कहानी, चलिए आपको इसका रिव्यू देते हैं।
3 min read
• •
Updated: 2 Oct 2026, 4:41 PM IST
Drishyam The Conclusion Review
Drishyam The Conclusion Review

Drishyam The Conclusion Review: इंडियन सिनेमा की सबसे चर्चित क्राइम-थ्रिलर फ्रैंचाइजी में शामिल 'दृश्यम' अब अपने तीसरे और हिंदी में आखिरी अध्याय तक पहुंच गई है। अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। करीब 11 साल पहले शुरू हुई इस कहानी में एक आम परिवार को बचाने के लिए विजय सलगांवकर कानून और पुलिस से लगातार एक कदम आगे रहने की कोशिश करता रहा है। अब तीसरे पार्ट में सवाल यही है कि क्या विजय इस बार भी अपने परिवार को बचा पाएगा या फिर उसके पुराने राज सामने आ जाएंगे।

'दृश्यम' की खासियत सिर्फ इसकी कहानी नहीं रही, बल्कि फिल्म का वो सस्पेंस भी रहा है जिसने दर्शकों को छोटी-छोटी घटनाओं और तारीखों तक याद रखने पर मजबूर कर दिया। 2 अक्टूबर की तारीख तो इस फ्रैंचाइजी की कहानी का अहम हिस्सा बन चुकी है। पहले पार्ट में विजय और उसका परिवार एक घटना के बाद अपने लिए ऐसा अलिबी तैयार करता है, जिसके सहारे वो पुलिस की जांच से बचने की कोशिश करता है। इसके बाद दूसरे पार्ट में भी कहानी उसी राज और उसे छिपाने की विजय की कोशिशों के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती है।

तीसरे पार्ट में क्या है अलग?

अब फिल्म की कहानी आ पहुंची है वहां, जहां केस को 6 महीने बाद एक बार फिर ओपन करने की गुहार लगाई जाती है। समीर देशमुख के माता-पिता चाहते हैं कि उनके मरे हुए बेटे को इंसाफ मिले, इसलिए अब वो जा पहुंचे हैं, एसपी क्राइम ब्रांच राजवीर सिंह तोमर के पास। राजवीर अब इस केस को अपने हाथों में लेता है और फिर से इस पुराने केस को स्टडी करने के बाद सबूत जुटाने की कोशिशों में लग जाता है।

सबसे पहले वो विजय और मेडिकल कॉलेज में चौकीदारी करने वाले शख्स पर 24 घंटे नजर रखना शुरू कर देता है। इसके बाद उसे दोनों की मुलाकात की तस्वीरें भी मिल जाती है। इसके बाद पिछले 2 सालों से पुलिस ने विजय और उसके परिवार की कॉल रिकॉर्डिंग करना शुरू किया होता है, वो भी अदालत में पेश होती है, जिससे विजय और उसका पूरा पूरी तरह से फंस जाता है। इसके बाद क्या विजय अपने परिवार को बचाने की इस कोशिश में सफल हो पाया या फिर नहीं, इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

फिल्म में अभिनय

अब बात अगर फिल्म के किरदारों की करें तो अजय देवगन ने विजय सलगांवकर की भूमिका में एक बार फिर अपने चेहरे के हाव-भाव और आंखों से असर छोड़ दिया है। अजय ने विजय के किरदार में खुद को पूरी तरह से झोंक दिया। फिल्म में वो कहीं पर भी अपने किरदार से परे जानते हुए ननजर नहीं आते हैं। वहीं तबू ने अपने चिर-परिचित अंदाज और एक्टिंग में अपने अनुभव को पूरी तरह से इस्तेमाल किया है।

वहीं इस बार फिल्म की इस आखिरी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हैं जयदीप अहलावत जिन्होंने कहानी में एक नया ट्विस्ट और फ्रेशनेस ला दी है। एसपी क्राइम ब्रांच की भूमिका में जयदीप अपने किरदार में पूरे नंबर हासिल करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस बार फिल्म में प्रकाश राज की भी एंट्री हुई है जो वकील की भूमिका में विजय को सजा दिलाने में तबू और राजवीर का साथ दे रहा है।

फिल्म का निर्देशन

फिल्म में संस्पेंस और थ्रिल के अलाला फैमिली ड्रामा और इमोशन्स का भी मिश्रण देखने को मिल रहा है और इसके लिए फिल्म के निर्देशक अभिषेक पाठक की तारीफ होनी ही चाहिए। हालांकि एक दो जगह पर फिल्म थोड़ी सी प्रीडेक्टेबल लगती है। फिल्म में आने वाले ट्विस्ट और टर्न के बारे में पहले से ही थोड़ा बहुत अंदाजा लग जाता है जिसकी वजह से थोड़ा मजा किरकिरा हो सकता है। इसलिए अंत में थोड़ी बहुत निराशा हाथ जरूर लग सकती है लेकिन उसे नजरअंदाज आसानी से किया जा सकता है।

फाइनल वर्डिक्ट

'दृश्यम' की पुरानी फ्रेचाइजी को देखें और जिस लेवल का फिल्म में सस्पेंस और थ्रिल रहता है, अगर आपको ये देखना पसंद है तो ये फिल्म आप ही के लिए ही बनी है। इस फिल्म को देखने के बाद आप थिएटर से जरूर तालियां बजाते हुए ही बाहर निकलेंगे।

Updated on:
2 Oct 2026, 4:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पूरी रात रोता, बाथरूम में छुपता था’, राखी सावंत के थप्पड़ मारने के बाद बुरा हो गया था अभिषेक अवस्थी का हाल, 15 साल बाद खोले राज

‘मुझे नहीं लगता उसने एक्टिंग की, भगवान ने उसके जरिए अभिनय किया’, सीता के रोल पर साईं पल्लवी के दादा का रिएक्शन वायरल

‘क्या यह बीमार था, इसे क्यों काटा?…’ मुंबई में पेड़ काटने पर सोनी राजदान ने निकाली भड़ास तो पूजा रूपारेल रोती हुईं आई नजर

रणबीर कपूर संग ‘असमान शादी’ की अटकलों पर भड़कीं आलिया भट्ट, ट्रोल्स को दिया जवाब, बोलीं- ऐसी धारणा आपत्तिजनक है

Kalli Kheti Review: ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म थोड़ी हटकर है, जैकी श्रॉफ साबित हुए ‘तुरुप का इक्का’