बॉलीवुड

‘डंकी’ 10वें दिन पकड़ी जबरदस्त रफ्तार, शनिवार को शाहरुख की फिल्म ने किया जबरदस्त कलेक्शन

Dunki Box Office Collection Day 10: शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो गए हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने 10वें दिन कितनी कमाई की है।
2 min read
Dec 31, 2023
dunki_box_office_collection_sunday_day_10_shahrukh_khan_movie_earn_tremendous.jpg

Dunki Box Office Collection Day 10: शाहरुख खान ने इस साल तीन धाकड़ फिल्में पेश की हैं, 'पठान', 'जवान', और हाल ही में 'डंकी' रिलीज हुई। 'पठान' और 'जवान' एक्शन से भरी फिल्में थीं, जबकि 'डंकी' कॉमेडी और इमोशन से भरी हुई है। रिलीज से पहले ही 'डंकी' को लेकर फैंस के बीच में तगड़ा क्रेज देखा गया था। लेकिन 'सालार' के बॉक्स ऑफिस पर आने के बाद, 'डंकी' की कमाई में थोड़ी गिरावट आई है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अपने 10वें दिन में कितना कारोबार किया है।

शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' की रिलीज के एक दिन बाद से ही प्रभास की 'सालार' रिलीज हुई। कमाई के मामले में प्रभास की फिल्म 'डंकी' से आगे निकल गई। 'डंकी' ने उतना कारोबार नहीं किया जितने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की कहानी फैंस को बहुत पसंद आ रही है। वहीं अब इसके 10वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।

जानिए 'डंकी' ने 10वें दिन कितनी कमाई की?
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनिसार, शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ ने रिलीज के 10वें दिन 9.25 का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का 10वें दिन तक का कुल कलेक्शन 176.47 रुपये हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो, 'डंकी' ने दुनियाभर में 340.10 करोड़ का कारोबार कर लिया है। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म डंकी को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है।


डंकी की शानदार स्टारकास्ट
फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नु, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, अनिल ग्रोवर और विक्रम कोचर मुख्य किरदारों में हैं। ये फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी चार दोस्तों की है। जो अपने सपने पूरे करने के लिए गलत तरीके से विदेश जाते हैं।

Updated on:
31 Dec 2023 11:09 am
Published on:
31 Dec 2023 10:37 am