बॉलीवुड

‘डंकी’ ने रविवार को बरपाया कोहराम, 11वें दिन होगी छप्पर कमाई

Dunki Box Office Collection Day 11 Prediction: 'सालार' से मिल रहे टफ कंपटीशन के बाद भी शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ का क्रेज सातवें आसमान पर है। इसकी 11वें दिन की कमाई के आंकड़े आ गए हैं।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Dec 2023, 3:57 PM IST
dunki_box_office_collection_sunday_day_11_prediction_sharukh_khan_movie_earn_massive_.jpg
Dunki Box Office Collection Day 11: डंकी ने दूसरे रविवार को धड़ल्ले से छाप रही नोट

Dunki Box Office Collection Day 11 Prediction: शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। 'डंकी' की रिलीज के एक दिन बाद से ही प्रभास की 'सालार' रिलीज हुई। कमाई के मामले में प्रभास की फिल्म 'डंकी' से आगे निकल गई। लेकिन फिर भी शाहरुख की फिल्म का जलवा बरकरार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 85 करोड़ रुपए है। ‘डंकी’ ने रिलीज के 10वें दिन करोड़ों का कलेक्शन किया है। वहीं अब इसके 11वें दिन के अनुमानित आंकड़े सामने आ गए हैं।


जानिए 'डंकी' ने 11वें दिन कितनी कमाई की?
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की फिल्म ने अपने 11वें दिन यानी रविवार को 5.94 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है। इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'डंकी' का कुल कलेक्शन 182.16 करोड़ रुपए हो जाएगा। वैसे ये एक अनुमानित आंकड़े हैं। इसमें आंकड़े घट और बढ़ भी सकते हैं। 'डंकी' को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है। ऐसा पहली बार हुआ जब शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी ने एक साथ काम किया है। शाहरुख खान की फिल्म में विक्की कौशल, तापसी पन्नू और बोमन ईरानी भी हैं।

यह भी पढ़ें: 'सालार' की 10वें दिन तगड़ी होगी कमाई, रविवार को कलेक्शन बना आंधी

Updated on:
31 Dec 2023, 3:57 PM IST
Published on: