
Salaar Box Office Collection Day 10: सालार ने दूसरे रविवार को जमकर बटोरे पैसे
Salaar Box Office Collection Day 10 Prediction: प्रभास की फिल्म 'सालार' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। फिल्म हर रोज तगड़ी कमाई कर रही है। पहले वीकेंड के बाद सालार की कमाई थोड़ी कम हो गई है, लेकिन थमी नहीं है। फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है। फिल्म ने पहले ही दिन 90 करोड़ रुपए से ज्यादा की ओपनिंग करके एक शानदार शुरुआत की है, जिसका खुमार अब तक लोगों के सिर से नहीं उतरा है। 'सालार' ने रिलीज के 9वें दिन करोड़ों का कलेक्शन किया है। वहीं अब इसके 10वें दिन के अनुमानित आंकड़े सामने आ गए हैं।
जानिए ‘सालार’ के दसवें दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, सालार ने रिलीज के 10वें दिन यानी रविवार को 8.77 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है। इसी के साथ प्रभास की फिल्म 'सालार' 10 दिनों की कुल कमाई 339.94करोड़ रुपए हो जाएगी। वैसे ये एक अनुमानित आंकड़े हैं। इसमें आंकड़े घट और बढ़ भी सकते हैं। वर्ल्डवाइड की बात करें तो, फिल्म ‘सालार’ वर्ल्डवाइड 550 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इतना ही नहीं, यूएसए में सालार 2023 में किसी भारतीय फिल्म की अब तक की सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म बन गई है।
यह भी पढ़ें: ऑस्कर नॉमिनेटेड एक्टर का हुआ निधन, फिल्म मिशन: इम्पॉसिबल में निभाया था खास किरदार
Updated on:
31 Dec 2023, 3:18 PM IST
Published on:
31 Dec 2023, 3:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.