बॉलीवुड

लॉकडाउन में बहन खुशी संग सुकून के पल बीतातीं नज़र आई एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, देखें ये क्यूट फोटो

जाह्ववी कपूर ( Jhanvi Kapoor ) ने बहन खुशी संग तस्वीर की शेयर बहन खुशी कपूर ( Khushi Kapoor ) की गोद में बैठी नज़र आई जाह्नवी

2 min read
Apr 03, 2020
बहन संग समय बीता रही हैं जाह्ववी कपूर
बहन संग समय बीता रही हैं जाह्ववी कपूर

नई दिल्ली। देशभर में 21 दिनों के लॉकडाउन के चलते सभी लोग अपने घरों में रहकर अपना समय अलग-अलग ढंग से बीता रहें हैं। बॉलीवुड सेलेब्स अपने अनोखे अंदाज से सोशल मीडिया पर धूम मचाए नज़र आ रहे हैं। घरों में कैद लोग अपने बचपन की यादों को याद कर और परिवार वालों से संग अपना क्वारंटाइन एंजाय कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड की कपूर बहनों की एक प्यारी ने तस्वीर ने सबका दिल जीत है।

हम बात कर रहे हैं दिवंगत श्रीदेवी ( Sridevi ) और बोनी कपूर ( Boney Kapoor ) बेटियों की। कुछ समय पहले एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ( Jhanvi Kapoor ) ने एक स्टोरी पोस्ट की थी। इस पोस्ट में वे एक सोफे में बहन खुशी संग दिखाई दीं। फोटो में आप देख सकते हैं कि कैसे जाह्नवी छोटी बहन खुशी की गोद में बैठी हैं। इस तस्वीर में खुशी हल्के से मुस्कुराती हुई भी नज़र आ रही हैं। उनकी इस क्यूट तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अक्सर दोनों बहनों को मस्ती करते हुए ही देखा जाता है।

बता दें इस साल जाह्ववी कपूर एक नहीं बल्कि तीन फिल्मों में दिखाई देने वाली हैं। वह ‘दोस्ताना पार्ट 2’ ( Dostana 2 ), रूह अफ़ज़ा ( Roohi Afzana )और 'गुज़न सक्सेना: द कारगिल गर्ल' ( Gunjan Saxena: The Kargil Girl ) में दिखाई देंगी।

Published on:
03 Apr 2020 12:49 pm