
आलिया भट्ट और पंकज त्रिपाठी (IMDb)
Udta Punjab Director Abhishek Chaubey Statement: यशराज फिल्म्स की मोस्ट अवेटेड स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' का टीजर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट सुर्खियों में है। साथ ही, आज फिल्म 'उड़ता पंजाब' को रिलीज हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन फिल्म से जुड़े कई मजेदार किस्से आज भी चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म के निर्देशक अभिषेक चौबे ने खुलासा किया कि शुरुआत में उन्हें आलिया भट्ट को फिल्म में कास्ट करने को लेकर काफी संदेह था और उनकी सबसे बड़ी टेंशन ये थी कि आलिया के लिए फिल्मों में निभाए गए उनके किरदार से बिल्कुल अलग थी।
फिल्म डायरेक्टर अभिषेक चौबे ने एक बातचीत के दौरान बताया कि जब पहली बार आलिया भट्ट का नाम सामने आया तो उन्हें लगा कि ये सही चुनाव नहीं है और कहा, "जब मैंने पहली बार आलिया का नाम सुना तो मेरा रिएक्शन था क्या सब पागल हो गए हैं?" उन्हें लगा कि ग्लैमरस इमेज वाली आलिया इस देहाती किरदार में फिट नहीं बैठेंगी। हालांकि, बाद में आलिया के ऑडिशन और डेडिकेशन ने उनका मन बदल दिया।
फिल्म में आलिया की दमदार एक्टिंग की खूब तारीफ हुई और ये रोल उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। उस समय उन्होंने आलिया की शुरुआती फिल्में देखी थीं और उन्हें यकीन नहीं था कि वो एक गरीब प्रवासी लड़की के किरदार को वास्तविकता के साथ निभा पाएंगी। अभिषेक चौबे के मुताबिक, किसी खास बोली और भाषा को सीखना मुश्किल नहीं होता, लेकिन किरदार की जिंदगी और उसकी परिस्थितियों को महसूस करना सबसे बड़ी चुनौती होती है। तो यही वजह थी कि उन्होंने आलिया की तैयारी को लेकर खास योजना बनाई गई थी।
बता दें, एक्टर पंकज त्रिपाठी ने अहम भूमिका निभाई। बता दें, बिहार से होने के कारण पंकज उस दुनिया और जीवनशैली को बेहतर तरीके से समझते थे, जिससे फिल्म का किरदार जुड़ा हुआ था। अभिषेक चौबे ने बताया कि शूटिंग से पहले रोजाना लंबी रीडिंग सेशन होते थे, जहां किरदार की सोच, संघर्ष और उसके जीवन के अनुभवों पर विस्तार से चर्चा की जाती थी। साथ ही, पंकज त्रिपाठी ने आलिया को किरदार के करीब लाने के लिए एक अलग तरीका अपनाया। वो उन्हें शांत माहौल में आंखें बंद करके अपने किरदार की पूरी जिंदगी की कल्पना करने के लिए कहते थे। इस अभ्यास से आलिया धीरे-धीरे उस दुनिया को महसूस करने लगीं और अपने किरदार से भावनात्मक रूप से जुड़ गईं।
इतना ही नहीं, अभिषेक चौबे ने आगे कहा कि उन्होंने अपने करियर में बहुत कम स्टार्स को किसी किरदार के लिए इतनी मेहनत करते देखा है। उनके मुताबिक, आलिया ने खुद को पूरी तरह बदलकर उस भूमिका में ढाल लिया था। साल 2016 में रिलीज हुई उड़ता पंजाब ने पंजाब में नशे की समस्या, अपराध और सामाजिक चुनौतियों को बेबाकी से दिखाया था। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा शाहिद कपूर, करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ भी लीड रोल में थे।
Published on:
17 Jun 2026 01:37 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
