
शरवरी और आलिया भट्ट (instagram: aliaabhatt and sharvari)
Alia Bhatt Co-Star Absence From Alpha Teaser: यशराज फिल्म्स की मोस्ट अवेटेड स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' का टीजर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प बहस शुरू हो गई थी। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी दोनों लीड रोल में हैं, लेकिन टीजर में लगभग पूरा फोकस आलिया पर दिखाई दिया। इसके बाद कई दर्शकों ने सवाल उठाया कि आखिर शरवरी को टीजर में क्यों नहीं दिखाया गया।
अब इस पर खुद एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हल्के-फुल्के और मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। बता दें, आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शरवरी के साथ कुछ BTS फोटोज शेयर कीं और तस्वीरों में दोनों एक्ट्रेसेस फिल्म के सेट पर मस्ती करती नजर आ रही हैं। दोनों ने एक जैसी टी-शर्ट पहनी हुई थी, जिस पर फिल्म का नाम 'Alpha' लिखा हुआ था। हालांकि, तस्वीरों से ज्यादा लोगों का ध्यान आलिया भट्ट के कैप्शन ने खींचा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, "शरवरी कहां है?" ये वही सवाल था जो टीजर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार पूछा जा रहा था। आलिया के इस मजेदार जवाब ने फैंस का दिल जीत लिया।
बता दें, पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने आलिया की हाजिरजवाबी की खूब तारीफ की। कई यूजर्स ने कहा कि उन्होंने चल रही चर्चा का जवाब बहुत स्मार्ट तरीके से दिया है। तो वहीं कुछ फैंस ने दोनों एक्ट्रेस की दोस्ती और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर उत्साह भी जताया। तो कई यूजर्स ने निगेटिव कमेंट कर मजाकियां अंदाज में लिखा,'आलिया दूसरी एक्ट्रेस से सबसे ज्यादा इनसिक्योर एक्ट्रेस हैं।
बता दें, फिल्म 'अल्फा' को शिव रवैल ने निर्देशित किया है। ये यशराज स्पाई यूनिवर्स की पहली ऐसी फिल्म है जिसमें 2 फीमेल लीड रोल में दिखाई देंगी। यही वजह है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है। बता दें, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर पहले कई बदलाव हुए थे। शुरुआत में इसे अलग तारीखों पर रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब ये फिल्म 3 जुलाई को थिएटर में रिलीज होने जा रही है।
आलिया की नई पोस्ट के बाद ये साफ हो गया है कि फिल्म में शरवरी की लीड रोल में होगी। अब दर्शक फिल्म के अगले ट्रेलर और प्रमोशनल कंटेंट का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें दोनों एक्ट्रेस को एक साथ दमदार अंदाज में देखने की उम्मीद की जा रही है।
Updated on:
17 Jun 2026 12:09 pm
Published on:
17 Jun 2026 12:09 pm
