
एक्ट्रेस आलिया भट्ट(this photo from X;@Ivyspeakstruth)
Anupama Chopra claims Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी मोस्टअवेडेट फिल्म 'अल्फा' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। इसी बीच, कान्स फिल्म फेस्टिवल में उनकी मौजूदगी और उसके बाद हुई सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा ने दावा किया है कि कान्स में आलिया भट्ट को जो ट्रोलिंग झेलनी पड़ी वो कोई सहज प्रतिक्रिया नहीं थी बल्कि इनसिक्योर एक्टर्स का एक सोचा-समझा पेड PR कैंपेन था।
कान्स फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट ने अपने फैशन और स्टाइल से खूब ध्यान खींचा था। उनके रेड कार्पेट लुक्स की कई फैशन एक्सपर्ट्स और फैंस ने तारीफ की। हालांकि, सोशल मीडिया पर एक गुट ऐसा भी था जिसने उनके आउटफिट्स और अपीयरेंस की आलोचना की। कुछ यूजर्स ने यहां तक दावा किया कि रेड कार्पेट पर मौजूद कुछ फोटोग्राफर्स ने उन्हें खास तवज्जो नहीं दी।
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया पर शाहिद कपूर के साथ एक बातचीत के दौरान अनुपमा ने कहा कि कान्स में उनका पहला इंटरव्यू आलिया भट्ट के साथ था, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर अचानक बढ़ी नकारात्मकता को देखा और दंग रह गई। अनुपमा के मुताबिक, इंडस्ट्री से जुड़े एक भरोसेमंद व्यक्ति ने उन्हें बताया कि ये ट्रोलिंग एक अभियान का हिस्सा हो सकती है। उन्होंने आगे ये भी कहा कि आजकल ऐसे कैंपेन स्टार्स के बीच बढ़ती इनसिक्योरटी के हालात पैदा कर रही है।
ये पूरा मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' को लेकर पहले से ही काफी उत्साह बना हुआ है। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म को आलिया के करियर की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में गिना जा रहा है। ऐसे में उनके हर सार्वजनिक कार्यक्रम और सोशल मीडिया गतिविधि पर लोगों की नजर बनी हुई है।
ट्रोलिंग के बीच आलिया भट्ट ने भी शांत लेकिन प्रभावी अंदाज में जवाब दिया। एक यूजर ने कमेंट किया कि "किसी ने आपको नोटिस नहीं किया", जिस पर एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए लिखा, "अफसोस क्यों? आपने तो मुझे नोटिस किया।" उनके इस जवाब की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हुई। बता दें, आलिया भट्ट के समर्थन में कई फिल्मी स्टार्स भी सामने आए। सोनू सूद, अमीषा पटेल और एली गोनी सहित कई स्टार्स ने उनके पक्ष में आवाज उठाई। अब अनुपमा चोपड़ा के बयान के बाद ये बहस और तेज हो गई है।
Published on:
11 Jun 2026 11:33 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
