17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेडली गर्ल्स अलिया-शरवरी की धमाकेदार एक्शन पैक्ड ‘Alpha’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, कन्फर्म हुई ऋतिक रोशन की एंट्री

Alpha Trailer: मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें अलिया भट्ट ‘सीता’ बनी हैं, जो बहुत खतरनाक जासूस हैं। वे एक्शन से भरपूर फाइट करती दिख रही हैं।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Jun 17, 2026

Alpha Trailer Release

आलिया भट्ट का अल्फा ट्रेलर रिलीज। (फोटो सोर्स: IMDb)

Alpha Trailer Release: आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर 'अल्फा' का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर आखिरकार आज रिलीज हो गया है, जिसमेंसिनेलवर्स को वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान एक्शन फिल्म की एक रोमांचक झलक मिल रही है। जबरदस्त एक्शन, दमदार डायलॉग्स और ऋतिक रोशन की हैरान करने वाली एंट्री से भरपूर, इस ट्रेलर की रिलीज के कुछ ही मिनटों बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है।

बता दें कि ट्रेलर की शुरुआत एक इमोशनल मोड़ पर होती है जब बॉबी देओल सीता नाम की एक युवा लड़की का परिचय देते हैं और बताते हैं कि उन्होंने उसके लिए ये नाम क्यों चुना। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, दर्शकों को सीता के टफ ट्रेनिंग से लेकर एक बहादुर जासूस बनते तक की कहानी दिखाई दे रही है।

आलिया कई दमदार एक्शन सीन करती हुई नजर आ रही हैं

ट्रेलर के इस वीडियो में आलिया भट्ट कई दमदार एक्शन सीन करती हुई नजर आ रही हैं, जिनमें आमने-सामने की लड़ाई से लेकर बड़े पैमाने के मिशन तक शामिल हैं। उनका किरदार खतरों को खत्म करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। ट्रेलर का एक का डायलॉग 'इस बार सीता लंका खुद जलाने आई है', रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

ट्रेलर में शरवरी के किरदार की एंट्री भी दमदार है। आलिया की तरह, वह भी एक्शन से भरपूर मिशन और लड़ाई-झगड़े वाले सीन्स में नजर आती हैं। दोनों को "खतरनाक लड़कियां" बताया गया है जो एक खतरनाक मिशन के लिए साथ आती हैं।

Alpha के ट्रेलर में अनिल कपूर और बॉबी देओल की झलक भी दिखती है, और ये कहाना गलत नहीं होगा कि फिल्म में दोनों अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

अल्फा में ऋतिक रोशन की एंट्री पर चर्चा

2:33 मिनट के ट्रेलर के आखिर में, ऋतिक रोशन की एक सरप्राइज एंट्री होती है, जिसमें वे 'वॉर' फिल्म वाले मेजर कबीर धालीवाल के रोल में नजर आते हैं। ट्रेलर में सिर्फ उनकी आंखें दिखाई देती हैं, जिससे फैंस 'अल्फा' में उनके बड़े रोल को लेकर एक्साइटेड हैं। ऐसा लगता है कि वे आलिया भट्ट और शरवरी के किरदारों की उनके मिशन में मदद करने के लिए आते हैं, हालांकि, इसके बारे में और कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस झलक से फिल्म के लिए दर्शकों का एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है।

फैंस कर रहे रिऐक्ट

ट्रेलर रिलीज होने और उसमें ऋतिक रोशन की छोटी सी झलक दिखने के बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा गया। कई लोगों ने इस कैमियो और उनके दमदार अंदाज की तारीफ की। एक फैन ने कहा, "#Alpha ट्रेलर में कबीर के तौर पर ऋतिक रोशन की बस एक झलक ने ही पूरी #War2 पर बाजी मार ली। स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी, उनका औरा, उनकी 'ग्रीक गॉड' जैसी एनर्जी, सब बेमिसाल है। कोई मुकाबला ही नहीं।"

एक और फैन ने कहा, "सरप्राइज!!! कबीर यानी ऋतिक रोशन की 'अल्फा' में एंट्री। यह ज़बरदस्त होने वाला है।"

तीसरे फैन ने कहा, "हमने तुम्हें देख लिया कबीर! 'अल्फा' ट्रेलर में उस पल भर की झलक ने पूरी महफ़िल लूट ली। ऋतिक रोशन को उनके बेहतरीन स्पाई अवतार में वापस देखने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।"

हालांकि, ट्रेलर की सबसे बड़ी चर्चा 'वॉर' फिल्म के कबीर के तौर पर ऋतिक रोशन की एंट्री को लेकर है। आखिर में उनकी छोटी लेकिन असरदार एंट्री से पता चलता है कि वो फिल्म में किसी बड़े और जरूरी मोड़ पर दोनों आलिया और शरवरी के किरदारों की मदद करने आते हैं। ‘वॉर’ और ‘अल्फा’ दोनों YRF की जासूसी यूनिवर्स की फिल्में हैं। कबीर की एंट्री से इन दोनों फिल्मों का कनेक्शन और मजबूत हो गया है। अब फैंस को उम्मीद है कि आगे चलकर इनमें बड़ा क्रॉसओवर देखने को मिल सकता है।

अल्फा रिलीज डेट

फिल्ममेकर्स के मुताबिक, ‘अल्फा’ उस लड़की की कहानी है जिसे मारने के लिए ही पाला-पोसा और ट्रेन किया गया था। यह फिल्म एक्शन, भावनाओं और सस्पेंस का खूबसूरत मिश्रण है। इसमें दो मजबूत महिला किरदारों का दबदबा है। ट्रेलर को देखें तो फिल्म में भरपूर एक्शन, ड्रामा और कई सरप्राइज मिलने वाले हैं। दर्शक एक धमाकेदार और मनोरंजक फिल्म की उम्मीद कर सकते हैं। बता दें कि शिव रवैल के निर्देशन में बनी फिल्म 3 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है।