
Amitabh Bachchan Post (सोर्स- @SrBachchan)
Amitabh Bachchan Post: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक्स पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अपनी गलतियों को स्वीकार करने की बात कही। बिग बी के इस पोस्ट पर लोगों ने काफी मजेदार कमेंट्स किए। कई लोगों ने उनके कमेंट्स में रेखा की याद
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने करीब एक घंटे पहले एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है- अपनी गलतियों को स्वीकार करने में कोई गलत बात नहीं है। बिग बी ने ये बात किस संदर्भ में कही, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि सोशल मीडिया पर इनदिनों 370 की बिरयानी वाला मुद्दा गर्माया हुआ है। कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो में शख्स ने महिला को लेकर विवादित कमेंट किया था जिसके बाद पूरा बवाल शुरू हुआ। इसके बाद से ही पूरे सोशल मीडिया पर ये मुद्दा गर्मा गया। हालांकि अमिताभ बच्चन का ये पोस्ट किस बारे में था, ये पता नहीं चल पाया है।
बिग बी के इस पोस्ट के बाद अब लोगों ने उनके कमेंट सेक्शन में काफी मजेदार जवाब दिए हैं। एक यूजर ने लिखा- कहीं आपका इशारा आपके लाइफ पार्टनर की चॉइस के लिए तो नहीं है ना। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- रेखा जी से शादी नहीं की आपने, कहीं यही गलती तो नहीं कह रहे आप। ऐसे ही कई कमेंट्स् देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- रेखा जी से माफी मांग लो फिर।
बता दें 70 के दशक में अमिताभ बच्चन और रेखा का रिश्ता सबसे चर्चित अफेयर में गिना जाता था। 1970 और 1980 के दशक में दोनों ने कई सफल फिल्मों में साथ काम किया, जिसके बाद उनके बीच करीबी रिश्ते की खबरें मीडिया और फिल्मी गलियारों में लगातार चर्चा का विषय बनी रहीं।
हालांकि, इन अफवाहों को लेकर कभी भी दोनों कलाकारों ने सार्वजनिक रूप से स्पष्ट पुष्टि नहीं की। समय-समय पर दिए गए इंटरव्यू, सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी और फिल्म 'सिलसिला' को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए गए, लेकिन यह रिश्ता हमेशा अटकलों और चर्चाओं तक ही सीमित रहा। आज भी अमिताभ बच्चन और रेखा के कथित अफेयर को बॉलीवुड इतिहास के सबसे चर्चित लेकिन अनसुलझे अध्यायों में से एक माना जाता है।
Published on:
17 Jun 2026 12:48 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
