17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आलिया असैसिन, शरवरी स्पाई और सामने ऋतिक रोशन! Alpha का ये कनेक्शन फैंस को कर देगा हैरान

Alpha movie story connection with Kabir War: YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लेड फिल्म 'Alpha' को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट पीक पर है। फिल्म में आलिया भट्ट एक खतरनाक असैसिन के रोल में नजर आएंगी, जबकि शरवरी वाघ स्पाई एजेंट बनी हैं, लेकिन असली ट्विस्ट तब आया जब पता चला कि इस मिशन में इन दोनों का सामना ऋतिक रोशन से होगा।

2 min read
Google source verification
Alpha

Alpha (this photo x: @KshitizCritic)

Alpha movie story connection with Kabir War: YRF Spy Universe की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'Alpha' को लेकर सोशल मीडिया पर एक नई थ्योरी वायरल हो रही है। फिल्म के टीजर, ट्रेलर और वायरल वीडियो क्लिप्स को जोड़ते हुए फैंस दावा कर रहे हैं कि कहानी में आलिया भट्ट और शरवरी के किरदारों के बीच बड़ा अंतर दिखाया जाएगा। बता दें, जहां आलिया को एक खतरनाक "असैसिन" के रूप में तैयार किया जा रहा है, तो वहीं शरवरी का किरदार एक हाई-लेवल 'स्पाई' के तौर पर सामने आ चुकी है।

‘Alpha’ की कहानी का किसी पुराने YRF स्पाई यूनिवर्स है कनेक्शन

ये चर्चा तब और तेज हो गई जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें फैंस ने दावा किया कि ‘Alpha’ की कहानी किसी पुराने YRF स्पाई यूनिवर्स कनेक्शन से जुड़ी हो सकती है। कुछ यूजर्स का मानना है कि फिल्म में शरवरी का किरदार पहले से मौजूद स्पाई नेटवर्क का हिस्सा है, जबकि आलिया का किरदार मिशन को अंजाम देने वाली एक खास एजेंट की भूमिका निभाएंगी।

बता दें, फिल्म अल्फा (Alpha) के ट्रेलर में ऋतिक रोशन की एंट्री हो चुकी है और आप देख सकते है कि ट्रेलर के लास्ट में आलिया भट्ट और शरवरी ऋतिक रोशन के पास जाते हुए नजर आए है। ट्रेलर को देख के अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म काफी दमदार होने वाला है। बता दें, ट्रेलर में उनकी झलक दिखने के बाद फैंस का मानना है कि ‘War’ फ्रेंचाइजी के कबीर और ‘Alpha’ की कहानी के बीच कोई बड़ा कनेक्शन हो सकता है। कई सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ऋतिक रोशन सिर्फ कैमियो नहीं, बल्कि कहानी को आगे बढ़ाने वाले अहम किरदार में नजर आ सकते हैं।

ट्रेलर रिलीज होने के बाद से फैंस लगातार हर फ्रेम को खंगाल रहे हैं

हालांकि मेकर्स ने अभी तक इन थ्योरीज पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन ट्रेलर रिलीज होने के बाद से फैंस लगातार हर फ्रेम को खंगाल रहे हैं और नई-नई संभावनाएं निकाल रहे हैं। अगर ये थ्योरी सच साबित होती है, तो 'Alpha' केवल YRF Spy Universe की पहली फीमेल-लीड फिल्म ही नहीं, बल्कि यूनिवर्स की सबसे बड़ी कनेक्टेड फिल्मों में से एक बन सकती है। अब सभी की निगाहें ट्रेलर पर टिकी हैं, जो इन वायरल दावों की सच्चाई सामने ला सकता है।