बॉलीवुड

घर में बैठे बोर हुईं एक्ट्रेस सरगुन मेहता,पति को घोड़ा बनाकर भगा रही हैं पूरे घर में, देखें ये फनी वीडियो

सरगुन मेहता ( Sargun Mehta ) और रवि दुबे ( Ravi Dubey ) घर पर हो रहे हैं बोर पति को घोड़ा बनाकर पीठ पर बैठी नज़र आईं सरगुन

2 min read
Mar 30, 2020
Ravi Dubey And Sargun Mehta

नई दिल्ली। एक्ट्रेस सरगुन मेहता ( Sargun Mehta ) पति रवि दुबे ( Ravi Dubey ) संग खूब मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। टिकटॉक हो या फिर इंस्टाग्राम पर दोनों की क्यूट तस्वीरें और वीडियोज खूब देखने को मिलती हैं। इन दिनों कोरोवायरस के चलते देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है। ऐसे में सरगुन और रवि अपने शूटिंग के बिजी शेड्यूल से बिल्कुल पूरी तरह से फ्री हैं। घर में बोर हो रहा ये कपल एक साथ मस्ती करके अपना मनोरंजन कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल, उनकी इस टिकटॉक वीडियो में सरगुन मेहता अपने पति दुबे की पीठ पर बैठी नज़र आ रही हैं वहीं रवि घोड़े बने दिखाई दे रहे हैं। लेकिन असल में ये दोनों इस वीडियो के माध्यम से बता रहें कि दोनों ही कैसे घर में बोर रहे हैं जिसकी वजह से दोनों लड़ते हुए, साथ बैठे हुए और एक-दूसरे के पीछे भागते हुए अपना समय बीता रहे हैं। उनकी शरारतें देख फैंस काफी खुश हो रहे हैं और हंस-हंस कर लोटपोट हो रहे हैं। इस वीडियो को सरगुन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

बता दें सरगुन टीवी और पंजाब इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस है। वहीं रवि दुबे भी छोटे पर्दे के फेमस चेहरों में से एक हैं। रवि टीवी शो ‘जमाई राजा’ ( Jamai Raja ) से लाइम लाइट में आए थे। वहीं वो कई बड़े शोज को भी होस्ट करते हुए दिखाई देते हैं।

Published on:
30 Mar 2020 01:53 pm
Also Read
View All