बॉलीवुड

बॉलीवुड के ये 10 स्टार किड्स कहां से कर रहे हैं पढ़ाई, कौनसी डिग्री है इनके पास

शाहरुख खान, अजय देवगन, सैफ अली खान जैसे स्टार्स के बच्चे विदेशों की मशहूर कॉलेजों में पढ़ते हैं। आइए जानते हैं इन स्टार्स सहित कौनसे सेलेब्स के बच्चे कहां पढ़ाई कर रहे हैं और उन्होंने कौनसी डिग्री ले रखी है।
3 min read
• •
Updated: 10 Aug 2021, 6:25 PM IST
starkids_education.png

मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स के बच्चों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा रहती है। इन स्टार्स के फैंस उनके किड्स के बारे में भी ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। उनकी लाइफस्टाइल से लेकर शिक्षा तक फैंस सबकुछ जानना चाहते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि आपके चहेते बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे कहां पढ़ रहे हैं और उन्होंने कौनसी डिग्री ले ली है।

1. आर्यन खान

शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान एक्टर नहीं बनकर फिल्म मेकिंग मेंं जाना चाहते हैं। उन्होंने लंदन के सेवन ओक्स स्कूल से ग्रेजुएशन की है। वे यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया से फिल्म मेकिंग का कोर्स कर रहे हैं।

2. सुहाना खान

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने ग्रेजुएशन लंदन के आर्डिंगली कॉलेज से की है। वह धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ी हैं।

3. नायसा देवगन

अजय देवगन और काजोल की बेटी नायसा सिंगापुर में पढ़ाई करती हैं। यहां के यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज से वे ग्रेजुएशन कर रही हैं। पिछले लॉकडाउन में काजोल उनके पास रहने के लिए सिंगापुर गई थीं।

4. नव्या नवेली नंदा

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली भी लंदन के सेवन ओक्स स्कूल से ग्रेजुएशन की है। अब वह हॉयर एजुकेशन के लिए न्यूयॉर्क के फोर्डहम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं।

5. इब्राहिम अली खान

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने भी सुहाना की तरह धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से स्कूलिंग की है। उन्होंने ग्रेजुएशन कोलंबिया यूनिवर्सिटी से की है। अब वे लंदन में हॉयर एजुकेशन ले रहे हैं।

6. आलिया कश्यप

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अपनी ग्रेजुएशन कैलिफोर्निया की चैपमैन यूनिवर्सिटी से कर रही हैं।

7. अहान शेट्टी

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अमरीका की यूनाइटेड स्टेट्स यूनिवर्सिटी से फिल्म मेकिंग ओर एक्टिंग का कोर्स कर रहे हैं। उनका बॉलीवुड डेब्यू भी जल्द होने वाला है।

8. अलाविया जाफरी

एक्टर जोवद जाफरी की बेटी अलाविया जाफरी न्यूयॉर्क के फैशन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएशन कर रही हैं।

9. सारा अली खान

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान अब फिल्मों व्यस्त हो चुकी हैं, हालांकि सारा ने अपनी ग्रेजुएशन कोलंबिया यूनिवर्सिटी से की है।

10. जाह्नवी कपूर

बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर भी फिल्मों में सक्रिय हैं। उन्होंने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से स्कूलिंग और अमरीका के एक इंस्टीट्यूट से एक्टिंग का कोर्स किया है।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब