बॉलीवुड

पीएम मोदी की फिल्म के बाद अब वेब सीरिज पर भी चला चुनाव आयोग का चाबुक, कहा- तुरंत हटाओ सारे एपिसोड्स

हाल में विवेक ओबेरॉय अभिनीत PM Modi को चुनाव खत्म होने तक रिलीज होने से रोक दिया गया था।
less than 1 minute read
Apr 20, 2019
election-commision-said-to-remove-modi-journey-of-a-common-man
election-commision-said-to-remove-modi-journey-of-a-common-man

Election Commission ने Eros Now को Modi-Journey of a Common Man वेब सीरिज को लेकर निर्देश जारी किया है। वेब सीरिज के सारे एपिसोड्स हटाए जाने का आदेश देते हुए कहा चुनाव आयोग ने कहा, 'हमारे संज्ञान में यह बात लाई गई है कि आपके प्लेटफॉर्म पर Modi-Journey of a Common Man के 5 एपिसोड्स अब भी मौजूद है। आपको यह निर्देश दिया जाता है कि इसकी online streaming तुरंत ही रोक दी जाए और इससे जुड़े हुए सभी तरह के कंटेंट आगे के आदेश आने तक हटा लिए जाए।'

गौरतलब है कि पूरा देश इन दिनों चुनावी रंग में रंगा हुआ है। चुनाव से पहले कई राजनेताओं से जुड़ी बॉयोपिक रिलीज की गई वहीं आचार संहिता लागू हो जाने के बाद भी ऐसी ही कुछ फिल्में कतार में थी जिनपर रोक लगा दी गई है।

हाल में विवेक ओबेरॉय अभिनीत pm modi को चुनाव खत्म होने तक रिलीज होने से रोक दिया गया वहीं प्रधानमंत्री मोदी पर आधारित वेब सीरिज को भी अब डिजिटल प्लेफॉर्म से हटाने के आदेश दे दिए गए हैं।

Updated on:
20 Apr 2019 05:09 pm
Published on:
20 Apr 2019 05:09 pm