इंटरव्यू में एली ने बताया कि वह घर पर क्वारंटाइन को काफी एंजॉय कर रही हैं। क्वारंटाइन वाला यह समय काफी अच्छा चल रहा है।
कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन चल रहा है। इसमें आम लोगों के साथ बॉलीवुड सितारें भी अपने घरों में कैद है। इस दौरान सभी स्टार्स सोशल मीडिया पर अपने फैंस को इस खतरनाक बीमारी से बचने के बारे में बता रहे है। वहीं कुछ कलाकार सोशल मीडिया बातचीत और इंटरव्यू दे रहे है। हाल ही में एक्ट्रेस एली अवराम ने लॉकडाउन के बीच पर्सनल लाइफ पर बातचीत की। उन्होंने बताया कि वह घर पर समय कैसे बिता रही हैं।
इंटरव्यू में एली ने बताया कि वह घर पर क्वारंटाइन को काफी एंजॉय कर रही हैं। क्वारंटाइन वाला यह समय काफी अच्छा चल रहा है। इसको वह काफी एंजॉय कर रही हैं क्योंकि वे बचपन से हमेशा से ही घरेलू लड़की रही है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनका बाहर जाने का ज्यादा मन नहीं कर रहा है। बचपन में जब मन था, तब बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। इसलिए लॉकडाउन का मुझ पर कोई खास असर नहीं पड़ा। एली ने आगे बताया कि वह घर पर ही एंजॉय करने के तरीके ढूंढती थी। उनको डांस करना पसंद है और इन दिनों काफी डांस कर रही हूं।
आपको बता दें कि एली अवराम का पिछले दिना एक सोशल मीडिया मैसेज वायरल हो रहा। इसमें वह लॉकडाउन खत्म होने के बारे में पूछ रही हैं। एक्ट्रेस ने मैसेज में लिखा है, 'यार, राहुल जी कितना इंतजार करूं। एली ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह उदास और हताश सी नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा,' यार, राहुल जी, कितना इंतजार करूं मैं। 30 तक क्या? उसके बाद मत बोलना कि अब और इंतजार करना पड़ेगा!'