बॉलीवुड

ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, भरत तख्तानी संग तलाक के बाद बच्चों की परवरिश पर बोलीं- मैं खुद…

Esha Deol And Bharat Takhtani Divorce: भरत तख्तानी से अलग होने के बाद पहली बार बोलीं ईशा देओल। बताया किस तरह कर रही हैं बच्चों की परवरिश।
2 min read
• •
Updated: 8 May 2025, 4:38 PM IST
esha-deol-on-divorce-parenting-bharat-takhtani
ईशा देओल का परिवार

Esha Deol And Bharat Takhtani Divorce: साल 2024 की शुरुआत में जब ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी ने अपने 11 साल पुराने रिश्ते को खत्म करने का ऐलान किया था, तो फैंस हैरान रह गए थे। लेकिन अब, ईशा ने पैरेंटिंग और लाइफ में नए रोल्स को लेकर एक पॉजिटिव नजरिया सामने रखा है।

खुद को सिंगल मदर नहीं मानती

एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में ईशा ने अपनी तलाक के बाद की जिंदगी के बारे में बताया है। उन्होंने कहा-"मैं खुद को सिंगल मदर नहीं मानती। मैं वैसा व्यवहार नहीं करती और किसी और को भी मेरे साथ ऐसा व्यवहार करने की इजाजत नहीं देती।"

भरत तख्तानी पर क्या बोलीं ईशा देओल

ईशा देओल और भरत तख्तानी 

ईशा दोनों बेटियों की परवरिश अपने एक्स-हसबैंड के साथ मिलकर करती हैं। उन्होंने कहा-"मैं और भरत अब भी बेटियों की परवरिश के लिए मिलकर काम करते हैं। यह एक नई तरह की यूनिट है। हमारी बेटियों राध्या और मिराया की भलाई ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।”

वर्किंग मदर्स के लिए ईशा का संदेश 

ईशा देओल ने बताया कैसे बनाती हैं बैलेंस। उन्होंने कहा कि टाइम मैनेजमेंट नहीं होगा तो आएगा गिल्ट, बच्चों के साथ न होने का। वर्किंग मदर्स के लिए ईशा का स्पष्ट संदेश ये कि वो टाइम मैनेजमेंट सीखें। उन्होंने बताया कि वे अक्सर एक महीना पहले ही अपने काम और बेटियों के लिए समय तय कर लेती हैं।

यही नहीं शूटिंग के दौरान भी कम से कम 4 घंटे बेटियों को देती हैं। छुट्टी के दिन पूरा समय बेटियों को समर्पित रहता है उनका। उन्होंने बेटियों की खातिर दोस्तों से मिलना और पार्टीज में जाना कम कर दिया है। उनका कहना है कि प्लानिंग के साथ किया जाए तो आप बच्चों और काम दोनों को वक्त दे पाएंगी। 

ईशा देओल और भरत तख्तानी 

फरवरी 2024 में ईशा और भरत ने एक संयुक्त स्टेटमेंट में अपने अलग होने की खबर साझा की थी और कहा था कि ये फैसला आपसी सहमति और सम्मान के साथ लिया गया है। दोनों ने तब अपनी 11 साल की शादी खत्म कर सबको चौंका दिया था। इससे उनके फैंस बहुत दुखी हुए थे। 

Updated on:
8 May 2025, 4:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पहले सोमवार को ‘रामायण’ की लंबी छलांग, एक दिन में कमाए 107.50 करोड़ रुपये, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 663 करोड़ के पार

शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला

‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार