बॉलीवुड

ईशा गुप्ता ने हमबिस्तर होने से किया इंकार तो डायरेक्टर करना चाहता था ये काम

पहली ही फिल्म से ईशा ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली थी। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं। हालांकि, अब ईशा ने कास्टिंग काउच को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।  
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2021, 10:02 PM IST
esha_gupta_1.jpg
Esha Gupta

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। फिल्मों से ज्यादा वह सोशल मीडिया के कारण लाइमलाइट में रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी बोल्ड फोटोज़ शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा, ईशा को उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस ने इमरान हाशमी के साथ फिल्म जन्नत 2 से की थी। पहली ही फिल्म से ईशा ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली थी। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं। हालांकि, अब ईशा ने कास्टिंग काउच को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

ईशा ने बताया कि वह दो बार कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि कास्टिंग काउच का सामना उन्हीं को करना पड़ता है जो इंडस्ट्री के बाहर से होते हैं और स्टारकिड्स के साथ ऐसा कुछ नहीं होता है।

बॉलीवुड बबल को दिए अपने इंटरव्यू में ईशा ने कहा, 'दो लोग थे। जिसमें से एक की फिल्म में काम कर रही थी। मैं भी बहुत स्मार्ट थी क्योंकि मैं अकेली नहीं सोती थी। मैं हमेशा अपनी मेकअप आर्टिस्ट को रूम में सोने के लिए कहती थी। लेकिन परेशानी ये है कि वो सिर्फ हमारे साथ ही ऐसा करते हैं, वो इंडस्ट्री के किड्स के साथ ऐसा नहीं करते क्योंकि उनके पेरेंट्स आकर तुम्हें मार डालेंगे लेकिन हमारे लिए उन्हें ये लगता है कि इन्हें काम चाहिए'।

इसके बाद ईशा ने कहा, 'मैंने एक ऐसे इंसान का गंदा रूप देखा था, जो उसके साथ नहीं सोने पर मुझे फिल्म से बाहर निकालना चाहता था। फिल्म की शूटिंग चल रही थी और बीच में आकर प्रोड्यूसर ने कहा कि उन्हें मेरे साथ काम नहीं करना है। उस वक्त चार से पांच दिन शूटिंग हो चुकी थी। वो मुझे फिल्म से इसलिए बाहर करना चाहता था क्योंकि मैंने उसके साथ सोने से इंकार कर दिया था। ईशा ने कहा कि इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर ने उनका साथ दिया और समर्थन में खड़े रहे और प्रोड्यूसर को मना कर दिया।'

Published on: