बॉलीवुड

एवलिन शर्मा ने मुंबई में खरीदा आलिशान घर, फोटो शेयर कर जाहिर की खुशी

एवलिन शर्मा ( evelyn sharma ) ने मुंबई में अपना एक घर खरीद लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी।
less than 1 minute read
Nov 25, 2019
एवलिन शर्मा ने मुंबई में खरीदा आलिशान घर, फोटो शेयर कर जाहिर की खुशी
एवलिन शर्मा ने मुंबई में खरीदा आलिशान घर, फोटो शेयर कर जाहिर की खुशी

फिल्म 'साहो' की मशहूर एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ( Evelyn Sharma ) ने मुंबई में अपना एक घर खरीद लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी। एक्ट्रेस ने ट्विटर पर घर की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए एक पोस्ट जारी किया।

उन्होंने लिखा, 'मैंने अपनी जिंदगी में कई बार खुशियाों को आते देखा है। लेकिन इतनी खुशी कभी नहीं हुई जितनी अपने घर खरीदने पर हो रही है। मैं बॅालीवुड इंडस्ट्री को धन्यवाद कहना चाहूंगी जिन्होंने मुझे यहां 10 साल का अनोखा सफर तय करने का मौका दिया। घर खरीदना वो भी मुंबई में, मेरे लिए एक सपने की तरह था जो आज पूरा हो गया है।'

कुछ वक्त पहले एवलिन की सगाई की खबरें भी सामने आई थी। उन्होंने हाल में अपने बॉयफ्रेंड तुषान भिंडी संग सगाई की है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर ये जानकारी दी थी। इस फोटो में वह बॉयफ्रेंड संग लिपकिस करती दिखा दी थीं। एवलिन और तुषान लगभग एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अब दोनों ने शादी का फैसला लिया है।

Updated on:
25 Nov 2019 01:53 pm
Published on:
25 Nov 2019 01:53 pm