बॉलीवुड

Exclusive: दिवाली पर बॉलीवुड जमकर खेलता है जुआ, जानें शगुन की बाजी का सच

आम आदमी की अपेक्षा फिल्म वाले दिवाली की रात ताश के पत्तों पर दांव लगाना कुछ ज्यादा ही पसंद करते हैं...
2 min read
• •
Updated: 18 Oct 2017, 2:44 PM IST
 Bollywood Playing Cards
Bollywood Playing Cards

बात दिवाली की हो और ताश के बावन पत्तों की बाजी न जमे, यह कैसे संभव हो सकता है। आम आदमी की अपेक्षा फिल्म वाले दिवाली की रात ताश के पत्तों पर दांव लगाना कुछ ज्यादा ही पसंद करते हैं। तो आइए, जानते हैं कि शगुन के तौर पर 52 पत्तों की महफिल के बारे में सितारे क्या सोचते हैं...

अभिनेत्री रानी मुखर्जी कहती हैं, ‘शगुन के तौर पर ताश पार्टी पर बैठना मुझे अच्छा लगता है, पर इसमें मेरे परिवार और खास दोस्त ही शामिल होते हैं।’ देखा जाए, तो फिल्म वालों की ऐसी ताश पार्टी में लाखों के वारे-न्यारे हो जाते हैं, पर ज्यादातर फिल्मी सितारे ऐसी बैठक अपने कुछ बेहद करीबी दोस्तों के साथ ही लगाना पसंद करते हैं। अमिताभ की ऐसी ताश पार्टी में अमूमन उनके कुछ प्रिय मित्र, बेटी श्वेता नंदा और उनके पति, अभिषेक के कुछ खास दोस्त शामिल होते हैं।

इस बाजी में बॉलीवुड के तीन दोस्त सबसे चर्चित हैं। ये हैं जितेंद्र, रणधीर कपूर और राकेश रोशन। ये तीनों पूरे साल भर एक-दूसरे से भले न मिले, लेकिन दो त्यौहार ऐसे होते हैं, जब इन तीनों की मंडली जरूर जमती है। ये है होली और दिवाली। बॉलीवुड में इन तीनों की दोस्ती को मिसाल के तौर पर देखा जाता है। दिवाली में ये पूरा दिन एक साथ होते हैं। जमकर ताश पार्टी करते हैं। जितेन्द्र और उनकी बेटी एकता ऐसी बैठक अपने कृष्णा बंगले में आयोजित करते हैं, जिसमें जितेन्द्र के पुराने तीनों मित्रों के अलावा एकता के टीवी सीरियल के कलाकार अलग-अलग महफिल जमाते हैं। एकता कहती हैं, ‘यह दोस्तों और अपनों के साथ मौज मनाने का अच्छा बहाना बन जाता है।’

बॉलीवुड में शगुन की बाजी का प्रिय खेल होता है फ्लैश, रमी और तीन पत्ती। यह खेल पूरी तरह से दोस्ताना माहौल में होता है। आदित्य चोपड़ा और उनका परिवार इस बैठक में सिर्फ अपने करीबी दोस्तों को निमंत्रित करते हैं, जिनमें यशराज टीम के लोगों का नाम प्रमुख होता है। फरहान अख्तर अपने दोस्त और निर्माता रितेश सिधवानी के यहां यह महफिल सजाते हैं। अमूमन इस महफिल में शाहरुख खान और करण जौहर को देखा जा सकता है।

सुष्मिता सेन अपने मम्मी-डैडी और खास दोस्तों के साथ इस तरह की ताश पार्टी लगाना पसंद करती हैं। इस मामले में सुभाष घई की पार्टी बहुत शानदार मानी जाती है। अनिल कपूर , बोनी कपूर, श्रीदेवी, जैकी श्राफ, गोविंदा आदि सितारे यहां ताश के पत्तों में गुम नजर आते हैं। सनी देओल को ताश के पत्तों का कोई शौक नहीं है, पर बॉबी देओल को है। वह गुड्डू धनोआ और एनआर पचिसिया के साथ ऐसी बैठक जमाते हैं।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन