बॉलीवुड

PADMAAVAT पर गहरा विरोध, शख्स ने कहा- फिल्म रिलीज हुई तो FACEBOOK LIVE पर कर लूंगा SUICIDE!!

बता दें हाल में फिल्म के लिए एक और मुसीबत आ पड़ी है। खबर है कि सोशल मीडिया पर एक शख्स...
2 min read
• •
Updated: 21 Jan 2018, 4:49 PM IST
padmaavat
padmaavat

जैसे जैसे निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत की रिलीजिंग तारीख नजदीक आ रही है मानों पूरा देश इस फिल्म के विरोध में गरमाता जा रहा है। पद्मावत काफी अर्चनों का सामना करने के बाद अब रिलीज होने वाली है। फिल्म ने बनने से लेकर रिलीज होने तक कई मुश्किलों का सामना किया है। एक वक्त तो ऐसा लग रहा था की संजय की पद्मावत रिलीज ही नहीं होगी, लेकिन अब फाइनली सेंसर बोर्ड ने फिल्म रिलीज की इजाजत दे दी है।


लेकिन लगता है भंसाली जी के हर काम में इस बार अर्चन पर अर्चन आ रही हैॆ। बता दें हाल में फिल्म के लिए एक और मुसीबत आ पड़ी है। खबर है कि सोशल मीडिया पर एक शख्स की फिल्म के विरोध में वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वह ये कहता नजर आ रहा है कि अगर फिल्म रिलीज हुई तो वह लाइव आत्महत्या कर लेगा। जी हां, इस अजीबोगरीब धमकी देने वाले शख्स का नाम है उपदेश राणा।यूपी मेरठ का रहने वाला ये शख्स फिलहाल मुंबई में ही रह रहा है।वैसे अकाउंट देखने पर पता चला कि ये शख्स काफी बहकाने वाली बाते पोस्ट करता रहता है।


इस शख्स ने अपने फेसबुक इंट्रो में लिखा कि, 'जेहादी मानसिकता वालों का बाप।अगर हरसंभव कोशिश के बाद भी पद्मावत मूवी नहीं रुकी तो मां पद्मावती की सौगंध, रिलीज डेट के दिन ही फेसबुक लाइव पर आत्मदाह कर लूंगा।’


इतना ही नहीं धमकी देने वाले इस शख्स ने लाइव वीडियो में पद्मावत की रिलीजिंग पर रोक लगाने की मांग की है। बता दें जब से इस शख्स ने वीडियो पोस्ट किया है ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। यहां तक कि हजारों यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर चुके हैं।


अब फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है ,लेकिन इसी के साथ कई राज्यों ने फिल्म को अपने यहां रिलीज करने से साफ इनकार कर दिया है। बता दें राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश के बाद अब हरियाणा की खट्टर सरकार ने भी फिल्म को बैन करने की आधि‍कारिक घोषणा कर दी है। इसके अलावा और भी कई राज्यों में ये फिल्म बैन हो सकती है।


अब जब फिल्म इन बड़े राज्यों में रिलीज नहीं होगी तो साफ तौर पर कहा जा सकता है फिल्म को बड़े नुकसान का सामना करना पड़ेगा। दरअसल बॉक्स ऑफिस पर किसी भी हिन्दी फिल्म कलेक्शन में राजस्थान से 5 से 6 % का योगदान रहता है, गुजरात से 10 से 11 % और मध्यप्रदेश से 4 से 5 % का मुनाफा होता है। अगर इन राज्यों में ये फिल्म रिलीज होती तो जाहिर सी बात है फिल्म की कमाई का आंकड़ा और भी बड़ा होता है।

इसके अलावा सूत्रों से मिली खबर के अनुसार ये अनुमान लगाया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश और गोवा में भी फिल्म बैन हो सकती है। हालांकि अभी तक इन राज्यों में बैन को लेकर कोई आधि‍कारिक घोषणा नहीं की गई है। कहा तो ये भी जा रहा है कि अगर फिल्म रिलीज के वक्त लोगों द्वारा कोई हिंसक कार्य होता है तो जिन राज्यों में फिल्म रिलीज हुई है वहां भी बैन हो जाएगी।


तो कहा जा सकता है कि भंसाली फिल्म जरुर रिलीज कर रहे हैं ,लेकिन कही ये इनके लिए घाटे का सौदा साबित ना हो जाए।

Updated on:
21 Jan 2018, 4:49 PM IST
Published on: