बॉलीवुड

Sushant की मौत के बाद बनाए गए 80 हज़ार फेक अकाउंट्स, मुंबई पुलिस को बदनाम करने के रची साजिश!

Sushant Singh Rajput के बाद बनाए गए 80 हज़ार से भी ज्यादा फर्जी अकाउंट मुंबई कमिश्नर Param Bir Singh बोलें मुंबई पुलिस को बदनाम करने के लिए बनाए अकाउंट्स अपराधियों को इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलोजी एक्ट के तहत की जाएगी कड़ी कार्रवाही
2 min read
Fake Accounts Created In Sushant Singh Rajput Death
Fake Accounts Created In Sushant Singh Rajput Death

नई दिल्ली। 14 जून को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे। खबरों के अनुसार सुशांत की मौत के बाद से उनके नाम पर 80 हज़ार से भी अधिक फर्जी अकाउंट्स बनाए गए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इन फर्जी अकाउंट्स के जरिए मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार को बदनाम करने के लिए बनाया गया है। इस पूरे मामले पर मुंबई पुलिस कमिश्नर ने साइबर से सेल से मामले को दर्ज कराने की बात कही है।

मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह का कहना है कि यह फर्जी अकाउंट्स तब बनाए गए जब कोरोनावायरस से 84 पुलिसकर्मियों की मौत हुई थी। यह कैंपेन इसलिए चलाया गया ताकि मुंबई पुलिस को नीचा दिखाया जा सके। इस कैंपेन के द्वारा मुंबई पुलिस की इमेज खराब करने की कोशिश की गई। जिसमें अधिकारियों के लिए अपशब्द इस्तेमाल किए गए। सुशांत के नाम पर चल रहे फर्जी अकाउंट्स पर मुंबई पुलिस के साइबर सेल यूनिट ने एक रिपोर्ट बनाई है। जिसमें जांच करने पर यह बात सामने आई है कि इन अकाउंट्स पर जो भी पोस्ट शेयर किए गए हैं।

उन तमाम पोस्ट्स को दुनिया के विभिन्न देशों जैसे- इटली, जापान, पोलैंड, स्लोवेनिया, इंडोनेशिया, तुर्की, थाईलैंड, रोमानिया और फ्रांस तक पहुंचाया गया है। वहीं एक सीनियर अधिकारी ने बताया है कि उन्होंने इन तमाम पोस्ट की जांच की है। सभी में #justiceforsushant #sushantsinghrajput और #SSR इस्तेमाल किया गया है। इस पूरे मामले में अभी और भी कई ऐसे अकाउंट्स को पकड़ा बाकी है। उन्होंने यह भी कहा कि इन तमाम अकाउंट्स की जांच की जाएगी और दोषी पाए गए अपराधियों को इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलोजी एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाही की जाएगी।

Published on:
06 Oct 2020 01:54 pm
Also Read
View All