बॉलीवुड

Tania: फेमस एक्ट्रेस के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता को लगी गोली

Tania: मशहूर एक्ट्रेस तानिया से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि तानिया के पिता को दो लोगों ने गोली मार दी। इस हमले के बाद तानिया और उनका परिवार बहुत सदमे में है।
2 min read
• •
Jul 05, 2025
Tania Father Shootout Case
पंजाबी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस तानिया के पिता को गोली लगी है। (फोटो सोर्स: तानिया इंस्टाग्राम)

Crime News: पंजाबी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस तानिया से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। उनकी पिता डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज को पंजाब के मोगा जिले में उनके क्लिनिक पर गोली मार दी गई।

यह घटना शुक्रवार दोपहर की है, जब कोट इसे खान इलाके में स्थित उनके हरबंस नर्सिंग होम में दो अज्ञात लोग मरीज बनकर अंदर घुसे। पहले उन्होंने डॉक्टर से बातचीत की, लेकिन फिर अचानक उन पर दो गोलियां चला दीं।

गोली लगने के बाद डॉ. कंबोज को तुरंत मोगा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत बहुत नाजुक बताई जा रही है। इस घटना के बाद तानिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जो तेजी से वायरल हो रही है।

पंजाबी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस तानिया के पिता को गोली लगी है।

तानिया ने इंस्टाग्राम पर बताई आपबीती

इस घटना के बाद तानिया के इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की गई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

इस पोस्ट में लिखा गया है कि तानिया और उनके परिवार के लिए यह बहुत ही मुश्किल समय है। हम मीडिया से गुजारिश करते हैं कि उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें और उन्हें इस हालात से उबरने के लिए थोड़ा समय दें। कृपया कोई अंदाजा न लगाएं या अफवाहें न फैलाएं। आपके सपोर्ट के लिए धन्यवाद।

एक्शन में दिल्ली पुलिस

पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। खबरों की मानें तो हमलावर बाइक पर आए थे और डॉक्टर को गोली मारकर मौके से भाग गए। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है और इलाके में कड़ी नाकाबंदी कर दी गई है।

फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी गम और गुस्से का माहौल है। कई फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया पर तानिया और उनके परिवार के लिए सहानुभूति और समर्थन जताया है।

Updated on:
05 Jul 2025 03:34 pm
Published on:
05 Jul 2025 03:34 pm
Also Read
View All
Vvaan Review: हॉरर के साथ रोमांच का तड़का लगाती है सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’, पलक झपकाने का भी नहीं देती मौका

The Vvaan Twitter Reaction: सिद्धार्थ- तमन्ना की ‘वन’ देख किसी ने की छठ पूजा में आस्था की प्रशंसा, तो किसी ने बताया- मास्टपीस, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

‘सब कुछ ऊपरवाले की कृपा पर छोड़ दिया है’ ब्रह्मांड के रहस्यों और ईश्वर को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, हुआ वायरल

गोविंदा ने सोशल मीडिया पर उठे अफेयर के सवालों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- करिश्मा और रवीना संग भी गया हूं मंदिर

Mushtaq Khan Last Rites: मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन ने बताया कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? फैंस को लेकर भी दिया बयान