बॉलीवुड

कहां हैं मीनाक्षी, क्या करती हैं, उनका नाम शशिकला से मीनाक्षी कैसे पड़ा? किसने रखा ये नाम…जानें इस अनसुने रहस्य को

कहां हैं मीनाक्षी, क्या करती हैं, उनका नाम शशिकला से मीनाक्षी कैसे पड़ा? किसने रखा ये नाम...जानें इस अनसुने रहस्य को...

2 min read
Nov 16, 2017
minakshi

दामिनी, हीरो और घातक जैसी फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि की गिनती बॉलीवुड की बेहतरीन क्लासिकल डांस करने वाली एक्ट्रेसेस में की जाती थी। उन्होंने लगभग हर बड़े प्रोड्यूसर-डायरेक्टर के साथ काम किया। अमिताभ बच्चन से लेकर विनोद खन्ना, ऋषि कपूर , अनिल कपूर जैसे बड़े फिल्म स्टार्स उनके हीरो रहे।

सिर्फ 17 साल की उम्र में बनीं मिस इंडिया
16 नवंबर 1963 को धनबाद में पैदा हुईं मीनाक्षी ने सिर्फ 17 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीता। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म पेंटर बाबू थी। लेकिन दर्शकों के बीच उनकी सही पहचान ब्लॉकबस्टर फिल्म हीरो से बनी। इस फिल्म में उनके अपोजिट जैकी श्रॉफ थे। उन्होंने अपने फिल्मी सफर में मेरी जंग, 'घर हो तो ऐसा, 'घायल, दामिनी और घातक जैसी यादगार फिल्में दी।

कम लोग जानते हैं कि 70-80 दशक की एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि का असली नाम शशिकला है। दरअसल, यह नाम उन्हें डायरेक्टर- प्रोड्यूसर और एक्टर मनोज कुमार ने दिया था। उनकी पहली ही फिल्‍म पेंटर बाबू में उनका नाम बदल गया था. इस फिल्म के प्रोड्यूसर मनोज कुमार थे। उनका बेटा इस फिल्म से लांच होने जा रहा था। असल में इंडस्ट्री में शशिकला नाम से एक वैंप पहले से ही मौजूद थी। ऐसे में एक हीरोइन को इस नाम से लाना नुकसानदायक भी हो सकता था. इसी वजह से मनोज कुमार ने अपनी हीरोइन शशिकला को नाम बदलने को कहा। नये नाम के लिए काफी विचार-विमर्श हुआ, लेकिन कोई नाम जंचा नहीं। आखिर में मनोज कुमार ने शशिकला को वही नाम दे दिया, जो फिल्म में हीरोइन का होना था। इस तरह शशिकला का नाम मीनाक्षी शेषाद्रि पड़ गया।

राजकुमार संतोषी के साथ भी जुड़ा मीनाक्षी का नाम
एक जमाने में मीनाक्षी का नाम फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी के साथ जोड़ा गया। बताया जाता है कि राजकुमार संतोषी की ज्यादातर फिल्मों में मीनाक्षी शेषाद्रि होती थीं। इसके पीछे का राज तब लोगों के सामने खुला जब संतोषी ने मीनाक्षी के सामने अपने प्यार का इजहार किया। लेकिन मीनाक्षी ने उनके प्रपोजल को ठुकरा दिया। इसके बाद वो कभी सिल्वर स्क्रीन पर नहीं दिखाई दीं।

अब अमेरिका में रहती हैं मीनाक्षी
कुछ सालों तक इंडस्ट्री पर राज करने के बाद मीनाक्षी ने घर बसाने का फैसला किया। उन्होंने बैंकर हरीश मैसूर से शादी की और फिल्मी दुनिया को अलविदा कहकर अपने पति के साथ अमेरिका के टेक्सास शहर में जाकर बस गईं। उनके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है। बेटे का नाम संजोग और बेटी का नाम केंद्र है।

डांस एकेडमी चलाती हैं मीनाक्षी
फिल्म इंडस्ट्री छोडऩे के बाद भी मीनाक्षी डांस के लिए अपना प्यार नहीं छोड़ पाईं। वो टेक्सास में रहकर कत्थक और क्लासिकल डांस सिखाती हैं। टेक्सास में रहने वाले इंडियंस के बीच वह बहुत मशहूर हैं।

ये भी पढ़ें

लाजवाब है सलमान-कैटरीना की जोड़ी…किसने कहा? जानें
Published on:
16 Nov 2017 01:39 pm
Also Read
View All