बॉलीवुड

Wajid Khan ने Salman Khan के साथ निभाई मरते दम तक यारी, जाते जाते ‘भाईजान’ को दे गए दोस्ती का तोहफा

मशहूर संगीत निर्देशक वाजिद ख़ान (Wajid Khan Death) का निधन हो गया है। वाजिद (Wajid Khan) लंबे वक्त से किडनी की परेशानी से जूझ रहे थे
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2020, 11:42 AM IST
 Wajid Khan became the voice of Salman Khan
Wajid Khan became the voice of Salman Khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड और मनोरंजन जगत के लिए साल 2020 एक अभिशाप बनकर सामने आया है। इस साल इस महानगरी से दो बड़े कलाकार ऋषि कपूर और इरफ़ान खान(rishi kapoor and irrfan khan death) के चले जाने से सिनेमाजगत को काफी बड़ा आघात लगा है लेकिन अभी लोग इस बात से उबर भी नही पाए थे कि मशहूर सिंगर-कंपोजर वाजिद खान (Wajid Khan Death) के निधन से पूरा देश स्तब्ध हो गया है। और इसके साथ ही साजिद-वाजिद की जोड़ी बिखर कर रह गई।

42 साल की उम्र में वाजिद (RIP Wajid Khan) ने दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन सिनेमाजगत को दोस्ती की मिसाल देकर चले गए। वाजिद का रिश्ता जहां साजिद के साथ जुड़ा था तो वहीं सलमान खान (Salman Khan Relation with Wajid Khan) के साथ उनका रिश्ता भी खास था। साजिद-वाजिद ने साथ मिलकर साल 1998 में आई फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। और इस जोड़ी की शुरूआत सलमान खान की फिल्मों से हुई थी जिसमें दोनों ने मिलकर एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं।

इन सब के बीच इस जोड़ी ने अपने गानों से ही ‘भाईजान’ को रातो रात ‘दंबग’ भी बना दिया। क्योंकि पार्टनर, तुमको ना भूल पाएंगे,गर्व, तेरे नाम, दबंग जैसी कई फिल्मों में इनका हाथ था। एक तरह से वाजिद की आवाज़ में सलमान बसे हुए थे। वाजिद ने सलमान के आलावा अक्षय कुमार के गानें चिंता ता चिता चिता में अपनी आवाज भी दी है।

सलमान के साथ खास लगाव होने के चलते उन्होने Bigg Boss 4 और Bigg Boss 6 का टाइटल ट्रैक भी बनाया था। वाजिद ने उनके लिए हर गाने को कपोंज करके बता दिया था कि सलमान खान के प्रति उनके दिल में कितनी जगह है। तभी तो (Wajin Khan Died )जाते जाते भी वाजिद ने प्यार करोना और भाई-भाई जैसे गाने कंपोज़ कर सलमान खान के साथ दोस्ती वफादारी की मिसाल दे गए। इन दोनों गानों को सलमान खान के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था।

वाजिद खान के अचानक यूं चले जाने से ना केवल सलमान खान को धक्का लगा है बल्कि फिल्म इंडस्ट्री का भी गहरा आघात पंहुचा है जिसकी भरपाई करना नामुमकिन हैं। बता दें कि Wajid Khan किडनी की बीमारी से ग्रस्त थे.।कुछ महीने पहले उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी। रविवार को उनकी तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें चेंबूर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

Updated on:
1 Jun 2020, 11:42 AM IST
Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव