बॉलीवुड

फन्ने खां का दूसरा गाना ‘हल्का हल्का’ हुआ रिलीज, दिखी ऐश्वर्या-राजकुमार की है लव कमेस्ट्री

फन्ने खां का दूसरा गाना 'हल्का हल्का' हुआ रिलीज, दिखी ऐश्वर्या-राजकुमार की है लव कमेस्ट्री

2 min read
Jul 14, 2018
aishwarya rai
aishwarya rai

डायरेक्टर अतुल मांजरेकर की अपकमिंग मूवी 'फन्ने खां' इन दिनों काफी चर्चा में है। बीते कुछ दिनों पहले मूवी का पहला गाना 'जवां है मोहब्बत' रिलीज हुआ था। इस गाने को दर्शको ने बेहद पसंद भी किया था। साथ ही इसमें ऐश्वर्या ने अपने डांस का जलवा बिखरते हुए नजर आई थीं। लेकिन एक बार फिर से ऐश्वर्या का दूसरा गाना 'हल्का हल्का' यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। इसे फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।

सूफी सम्राट नुसरत फतेह अली खान का है गाना

बता दें कि इस मूवी के दूसरे गाने के वीडियो में ऐश्वर्या राय के रॉकस्टार और रोमांटिक दोनों ही रुप देखने को मिले रहे हैं। 'हल्का-हल्का' नाम का यह गाना सूफी सम्राट नुसरत फतेह अली खान के गाने का रीक्रिएट वर्जन है। इस गाने को युवाओं की पसंद को ध्यान में रखकर रिमेक किया गया है। इस गाने को सुनिधि‍ चौहान और दिव्या कुमार ने गाया है वहीं अमित त्रिवेदी ने इसे कंपोज किया है।

राजकुमार राव और ऐश्वर्या की है लव कमेस्ट्री

इस गाने में ऐश्वर्या और राजकुमाार दोनों साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में मूवी के उस सीक्वेल को शामिल किया गया है जिसमें ये एक्टर ऐश्वर्या को किडनैप कर लेता है और किडनैपिंग के बाद ऐश्वर्या और राजकुमार की लव कमेस्ट्री नजर आ रही है। गाने के वीडियो को देखकर आप भी इसमें डूब जाएंगे। जैसे इस गाने का नाम 'हल्का हल्का' है वैसे ही ऐश्वर्या सॉन्ग के इस वीडियो में राजकुमार राव के प्यार में डूब रही हैं। इस सीन को इस गाने के जरिए देखा भी जा सकता है।

वीडियो में रोमांस के अलावा मूव्स भी है

बता दें कि वीडियो में रोमांस के अलावा ऐश्वर्या के डांस मूव्स को भी दिखाया गया है। गाने में ऐश्वर्या का रॉकस्टार, फंकी और सिंपल लुक आकर्षित कर रहा है। गौरतलब है कि अभी तक फिल्मों में नजर आए अपने लुक्स से बिल्कुल अलग और बेहतरीन दिख रही हैं। इस मूवी में ऐश्वर्या के साथ अनिल कपूर भी नजर आएंगे और यह फिल्म सिनेमाघरों में 3 अगस्त को दस्तक देगी।

Published on:
14 Jul 2018 07:48 pm
Also Read
View All
ओम पुरी की Ex-wife सीमा कपूर ने खोले जिंदगी के पुराने पन्ने, बोलीं- ‘मैंने अपने अजन्मे बच्चे से बातें कीं’

सारा अली खान ने मनाया पाकिस्तानी अभिनेत्री कुबरा खान का जन्मदिन, दादी शर्मिला टैगोर भी आईं नजर, वीडियो वायरल

शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन PM ने काफिला रोक की थी मुलाकात

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं