
अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनित फिल्म 'फन्ने खां' 3 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के साथ ही अनिल और ऐश की जोड़ी लंबे समय के बाद फिल्मों में नजर आने वाली है। ऐश के फैन उन्हें देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। ऐश और अनिल के अलावा 'फन्ने खां' में राजकुमार राव और पीहू संद मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही इसकी 25 से 30 प्रतिशत सीटें फुल हो चुकी हैं। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैन्स में इस फिल्म को देखने का काफी क्रेज बना हुआ है। उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन अच्छा होगा।
पहले दिन कमा सकती है इतना:
ट्रेड एनालिस्ट के अनुमान के अनुसार अनिल और ऐश्वर्या की फिल्म फन्ने खान बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि अतुल मांजरेकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म फन्ने खान 3 बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 10 करोड़ रुपए तक का बिजनेस कर सकती है। वहीं अब सुप्रीम कोर्ट से फिल्म फन्ने खान की रिलीज को लेकर राहत मिल चुकी है।
फिल्म के लिए पीहू संद ने बढ़ाया वजन:
'फन्ने खां' के साथ एक्ट्रेस एक्ट्रेस पीहू संद बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में वह अनिल कपूर बेटी का रोल अदा कर रही हैं। पीहू पर ही फिल्म की पूरी कहानी आधारित है। पीहू सिंगर बनना चाहती हैं। लेकिन अक्सर अपने मोटापे की वजह से आलोचना का शिकार हो जाती हैं। खास बात यह है कि उन्होंने 'फन्ने खां' के लिए 20 किलो वजन बढ़ाया है। एक इंटरव्यू में पीहू ने कहा,'जब मैंने 'दम लगा के हईशा' देखी। मैंने देखा कि मूवी में भूमि का वजन कितना ज्यादा था लेकिन बड़ी बात ये थी कि उन्होंने शानदार काम किया था। उन्होंने एक्टिंग के लिए वजन बढ़ाया और मैं इसी बात से इंस्पायर हो गई।' आगे पीहू ने कहा कि, 'मैंने भी भूमि पेडनेकर की तरह किया क्योंकि जो मैं 'फन्ने खां' में करने जा रही थी, मुझे उससे बेहद प्यार था।' रिपोर्ट के मुताबिक, वजन बढाने के बाद उनका वजन 98 किलो हो गया।
'फन्नें खां' में सिंगर की भूमिका निभा रही हैं ऐश:
ऐश्वर्या इस फिल्म में एक सिंगर का रोल अदा कर रही हैं। जिसका नाम बेबी सिंह होता है। इस फिल्म में ऐश के अलावा राजकुमार राव और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं ऐश राजकुमार राव संग रोमांस करती नजर आएंगी। अनिल फिल्म में एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर की भूमिका में है जिसने कभी सपना देखा कि वह एक बड़ा गायक बने। ये एक म्यूजिक कॉमेडी मूवी है जिसका निर्देशन अतुल मांजेरकर ने किया है।