बॉलीवुड

अनुपम खेर से फैंस ने पूछा कश्मीरी हिंदूओं पर फिल्म कब बनाएंगे, एक्टर ने दिया ये जवाब…

अनुपन ने ट्वीट किया, 'न्यू एम्सटर्डम' का हिस्सा बनने से मेरी सीमाओं को विस्तार मिला है..
less than 1 minute read
Feb 18, 2019
Anupam Kher
Anupam Kher

'न्यू एम्सटर्डम' के दूसरे सीजन की तैयारी कर रहे दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि इस मेडिकल ड्रामा शो का हिस्सा बनने से उनकी सीमाओं को विस्तार मिला है। अनुपम ने रविवार को ट्विटर पर प्रशंसकों से संवाद कर उनके सवालों के जवाब दिए, जहां उनसे एक यूजर ने शो में डॉक्टर कपूर का किरदार निभाने के फायदे के बारे में पूछा।

अनुपन ने ट्वीट किया, 'न्यू एम्सटर्डम' का हिस्सा बनने से मेरी सीमाओं को विस्तार मिला है..एक अभिनेता के तौर पर भी और एक व्यक्ति के तौर पर भी। शो में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना भी शानदार बात है, जो प्रेम, करुणा और विविधता से संबंधित है।'

जब एक अन्य प्रशंसक ने उनसे पूछा कि वह और उनकी अभिनेत्री-राजनेता पत्नी किरण खेर को पर्दे पर कब साथ देखने को मिलेगा तो उन्होंने उसे शांत रहने के लिए कहा। शिमला में जन्मे अनुपम एक कश्मीरी पंडित हैं। एक यूजर ने उनसे सवाल किया कि अगर कश्मीरी हिंदूओं पर वह फिल्म नहीं बानएंगे तो फिर कौन बनाएगा? इस पर उन्होंने कहा, 'कभी-कभी आवाज उठाना फिल्म बनाने से ज्यादा जरूरी होता है।'

Updated on:
18 Feb 2019 07:09 pm
Published on:
18 Feb 2019 07:09 pm
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा