बॉलीवुड

रामायण के लक्ष्मण का मोनोलॉग सुन फैंस ने बताया बेस्ट, कार्तिक आर्यन को कहा सॉरी

लक्ष्मण का मोनोलॉग देख फैंस हुए दीवाने कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) से करने लगे तुलना लक्ष्मण ने भाई राम को समझाते हुए बोला था मोनोलॉग (Monologue)
2 min read
Apr 22, 2020
photo_2020-04-22_15-48-06.jpg

नई दिल्ली | लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान रामायण (Ramayan) के रीटेलिकास्ट होने के बाद से ही फैंस जितना प्यार इस माइथोलॉजिकल शो को दे रहे हैं उतना ही सीरियल के कलाकारों के काम की भी तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में रामायण के पिछले एपिसोड को देखने के बाद लक्ष्मण (Laxman) का मोनोलॉग सुन फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। उन्होंने कार्तिक आर्यन से सुनील लहरी की तुलना करते हुए उन्हें बेस्ट बताया है। सुनील लहरी (Sunil Lahri) का ये मोनोलॉग सोशल मीडिया पर बहुत ट्रेंड कर रहा है। फैंस उन्हें कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) से ज्यादा बेहतर बता रहे हैं।

दरअसल, दूरदर्शन पर रामायण का लेटेस्ट एपिसोड देखने के बाद ही फैंस की इस तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ये वो सीन होता है जब लक्ष्मण सीता माता का पक्ष लेते हुए गुस्से में भगवान और भ्राता राम को उनके बारे में काफी कुछ बताते हैं। लक्ष्मण इस मोनोलॉग में सीता जी के त्याग के बारे में कहते हैं, उनकी पवित्रता पर बोलते हैं। फैंस सुनील लहरी की एक्टिंग की बहुत तारीफ कर रहे हैं और साथ ही मोनोलॉग से अपनी खास पहचान बनाने वाले बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन से उनकी तुलना कर रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स ने सुनील को कार्तिक से बेहतर बताया है।

हालांकि, कार्तिक आर्यन का अब तक इसपर कोई रिएक्शन नहीं आया है। बता दें कि कार्तिक आर्यन ने फिल्म प्यार का पंचनामा में मोनोलॉग बोलकर फैंस का दिल जीत लिया था। उन्होंने इस मोनोलॉग से खास पहचान बनाई जिसे लोग आज भी कॉपी करते हुए दिखाई देते हैं। हाल ही में कार्तिक ने कोरोना वायरस को लेकर भी एक मोनोलॉग तैयार किया था उसे भी खूब तारीफें मिली थीं लेकिन अब सुनील लहरी का मोनोलॉग उन्हें जबरदस्त टक्कर दे रहा है। रामायण के शुरू होने के बाद से ही इसके कलाकारों पर यूजर्स की पूरी नजर रहती है।

Published on:
22 Apr 2020 03:55 pm