बॉलीवुड

फराह का खुलासा: शूटिंग सेट पर रवीना और करिश्मा के बीच हुआ कुछ ऐसा, दोनों ने बाल पकड़कर…

फिल्म शूटिंग के दौरान करिश्मा कपूर-रवीना टंडन के बीच हुई थी जबरदस्त लड़ाई, दोनों ने बाल पकड़कर...  

2 min read
May 24, 2020
raveena tandon and karishma kapoor catfight,raveena tandon and karishma kapoor catfight,raveena tandon and karishma kapoor catfight

बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियों के बीच कैट फाइट होना आम बात है। कई स्टार्स के बीच मतभेद हुआ है चाहे वह फिर सलमान-शाहरुख के बीच की लड़ाई हो या फिर करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा के बीच की कड़वाहट। कहीं ना कहीं इनके बीच के कोल्ड वॉर खूब सुर्खियों में रहे हैं। बॉलीवुड में कई स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने साथा काम किया और फिल्में भी खूब सक्सेस रही हैं, लेकिन फिर भी उनके बीच रिश्ते कुछ खास नहीं रहे हैं। उन्हीं में से एक करिश्मा कपूर और रवीना टंडन की कैट फाइट (Karishma Kapoor Raveena Tandon Catfight)।

आखिरकार फराह ने किया बड़ा खुलासा
वैसे तो इन दोनों के बीच की कैटफाइट से सभी वाकिफ हैं, लेकिन इनके बीच रिश्ते कितने खराब रहे हैं इसको लेकर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) ने खुलासा किया है।

सेट पर एक-दूसरे से लड़ पड़ी थी
फराह खान, करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में गई थीं। यहां करण जौहर ने उनसे बॉलीवुड की सबसे खतरनाक कैट फाइट को लेकर सवाल किया। इस दौरान फराह ने बताया कि मैं अपनी फिल्म 'आतिश' का एक गाना शूट कर रही थी। इस दौरान करिश्मा कपूर और रवीना टंडन शूटिंग सेट पर ही एक-दूसरे से लड़ने लगीं और अपनी-अपनी बिग से मारना शुरू कर दिया।

एक-दूसरे से बातचीत नहीं करती थीं
फराह ने बताया कि दोनों अभिनेत्रियों ने बिग गाने के एक शूट के लिए बिग पहनी थी। इसी बीच दोनों में कोई बात पर तकरार हुई और लड़ पड़ी। वैसे भी करिश्मा और रवीना अपने पुराने झगड़े के चलते शूटिंग सेट पर एक-दूसरे से बात भी नहीं करती थीं। मुझे पता है दोनों उस झगड़े को याद करके अब हंसती होंगी। उन्होंने दोनों अभिनेत्रियों के साथ फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' में काम किया था। उस दौरान फिल्म के प्रमोशन में वे एक-दूसरे के साथ फोटो भी नहीं खिंचवाती थीं।

Published on:
24 May 2020 05:35 pm
Also Read
View All