बॉलीवुड

चंकी पांडे की फिल्म सेट पर पिटाई कर सुर्खियों में आई ये एक्ट्रेस, अब लाइमलाट से दूर ​जीती हैं ऐसी जिंदगी

80-90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस और अभिनेत्री तब्बू की बड़ी बहन फराह नाज Farah Naaz सोमवार यानी 9 दिसंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं....
2 min read
• •
Updated: 9 Dec 2019, 12:58 PM IST
Farah Naaz
Farah Naaz

80-90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस और अभिनेत्री तब्बू की बड़ी बहन फराह नाज Farah Naaz सोमवार यानी 9 दिसंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। फराह काफी गुस्सैल एक्ट्रेस हैं। गुस्सा हमेशा उनके नाक पर रहता था। पता नहीं चलता था कि कब वह किससे से साथ उलझ जाए। इसी रवैए के चलते फराह को 80 के दशक की सबसे विवादित एक्ट्रेस माना जाता था।

शादी कर अचानक गायब हुईं
खूबसूरत अदाकारा फराह ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी। लेकिन कॅरियर के पीक पर वे शादी के बाद अचानक सिल्वर स्क्रीन से गायब हो गईं। फराह ने बिंदू दारा सिंह से शादी की। उनकी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली।

चंकी पांडे की कर दी थी पिटाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'कसम वर्दी की' के सेट पर फराह ने अभिनेता चंकी पांडे की सरेआम पिटाई कर दी थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि चंकी हमेशा उन्हें 'आई एम द मैन' कहकर हमेशा भद्दे इशारे करते थे इसलिए उन्होंने एक दिन चंकी को वुमन पावर का एहसास करावाया था।

पार्टी में सरेआम प्रोड्यूसर को जड़ दिया था तमाचा
खबर है कि फराह ने एक बार खुलासा किया था कि उन्होंने पार्टी में सरेआम एक प्रोड्यूसर को करारा तमाचा जड़ दिया था। दरअसल, जे पी दत्ता की पार्टी में फिल्ममेकर फारूक नाडियाडवाला ने फराह को बीयर पीने का ऑफर दिया तो उनका झगड़ा हो गया था।

बिंदू को छोड़ सुमीत से रचाई शादी
विंदू दारा सिंह के बाद फराह ने अभिनेता सुमीत सहगल से शादी की। फिलहाल वह मुंबई में अपने पति और बेटे के साथ रहती हैं। भले ही वो फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन आज भी वो बिंदास जीती हैं।

Published on:
Also Read
View All