बॉलीवुड

फरहान ने निभाई ऋतिक संग दोस्ती, फैसबुक पर सुनाई कंगना को खरी खोटी…

फरहान ने निभाई ऋतिक संग दोस्ती, फैसबुक पर सुनाई कंगना को खरी खोटी...
2 min read
• •
Updated: 9 Oct 2017, 10:17 AM IST
kangana, hrithik and farhan akhtar
kangana, hrithik and farhan akhtar

2016 में शुरु हुई कंगना और ऋितिक की तकरार एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल में कंगना ने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ अपने संबंधों को लेकर एक निजी टीवी चैनल पर कई राज खोले।

उन्होंने बताया की वो ऋतिक से शादी करना चाहती थीं और दोनों के बीच शादी की बात हुई भी थी। ऋतिक ने कहा था की वे अपनी पत्नी से तलाक के बाद उनसे शादी करेंगे लेकिन तलाक के बाद तो ऋतिक ने उन्हें पहचानने से भी इनकार कर दिया था। लेकिन इस बात को लेकर ऋतिक रोशन काफी वक्त से चुप थे। लेकिन लगता है अब ऋतिक की सब्र का बांध टूट चुका है। हाल में खबर है की ऋतिक ने भी एक टीवी शो में आकर अपने और कंगना के विवाद पर खुलकर सफाई दी। वैसे इससे पहले वे फैसबुक पर भी इस बारे में खुलकर बात कर चुके थे।

इन सबके बीच ऋतिक रोशन के बैस्ट फ्रेंड फरहान अख्तर भी अब विवाद में शामिल होते नजर आ रहे हैं। बता दें हाल में फरहान अख्तर ने भी फैसबुक पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा। जिसमें उन्होंने खुलकर ऋतिक को सपोर्ट किया।फरहान ने ऋतिक के बचाव में बिना किसी का नाम लिए फेसबुक पर एक खुला पत्र लिखा।

फरहान ने फैसबुक पोस्ट में लिखा की,-आज, मैंने एक शख्स द्वारा एक महिला को लिखा खुला पत्र पढ़ा जिन्हें मैं पेशेवर तौर पर जानता हूं, बहुत अच्छी तरह से..हालांकि, दोनों के बीच विवाद पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है, लेकिन जहां तक मैं जानता हूं कि यह पहली बार है कि उस शख्स ने अपना नजरिया जाहिर किया है। यह मेरा अधिकार नहीं है कि मैं उनके हालातों के हिसाब से कौन सही है या गलत है इसका फैसला करूं, यह पता लगाना साइबर अपराध अधिकारियों का काम है, लेकिन मुझे निश्चित तौर पर ऐसा लगता है कि जिस तरह से घटनाक्रम सामने आए हैं, उस पर टिप्पणी किए जाने की जरूरत है। सामाजिक अभियान मर्द यानी मैन अगेंस्ट रेप एंड डिस्क्रिमिनेशन के संस्थापक फरहान ने कहा, -यह डरावना लेकिन सच है कि दुष्कर्म के कुछ मामलों में समाज का एक वर्ग भुक्तभोगी को ही दोषी ठहराता है। मैंने हमेशा इसे अस्वीकार्य पाया है। हालांकि, यह सच है कि अधिकांश मामलों में महिला को गलत समझा जाता है, लेकिन 'अधिकांश' और 'सभी' में अंतर है।

अभिनेता ने कहा, -ऐसे भी मामले सामने आए हैं, जहां पुरुषों का पीछा किया गया है। फरहान ने इस बात का जिक्र किया कि ऋतिक ने अपने निजी फोन और लैपटॉप संबंधित अधिकारियों को सौंप दिए हैं, जबकि कंगना ने ऐसा करने से परहेज किया। उन्होंने एक पार्टी के दौरान दोनों कलाकारों की तस्वीर का जिक्र भी किया, जिसे उन्होंने तस्वीर के साथ छेड़छाड़ बताया। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने इस मामले में कुछ बोलना इसलिए उचित समझा क्योंकि कुछ लोग पहले से ही निष्कर्ष निकालने लगे हैं। हमें भेदभाव नहीं करना चाहिए। फिल्मकार करण जौहर , अभिनेत्री यामी गौतम और सोनम कपूर ने इस मामले में फरहान से सहमति जताई है।

इन सबके बाद अब कहना गलत नहीं होगा की एक ओर जहां कंगना अपने बयानों में सही दिख रही थी वहीं अब ऋतिक भी बेकसूर नजर आ रहे हैं। जितना इस विवाद को खत्म किया जाना चाहिए ये उतना ही बड़ता नजर आ रहा है। अब देखना होगा की कंगना और ऋतिक की ये लड़ाई किस मोड़ पर आकर रुकती है।

Published on: