बॉलीवुड

फरहान अख्तर करने जा रहे हैं शादी, जाने कौन हैं फरहान की दुल्हनियां

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे है। वहीं ताजा मिली जानकारी के अनुसार दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

2 min read
farhan akhtar

बॉलीवुड सुपरस्टार और जावेद अख़्तर के बेटे फरहान अख्तर अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में आए हैं। ऐसे तो फरहान अख्तर अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार फरहान अपने विवाह को लेकर सुर्खियों में आए हैं। फरहान अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ शादी के बंधंन में बंधने वाले हैं। बीते काफी लंबे समय से दोनों के शादी की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों कलाकार शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं क्योंकि इन्हें एक-दूसरे का साथ पसंद है।

उन्हें इंडस्ट्री का सबसे कूल कपल माना जाता है। दोनों खुलकर अपने इश्क का इजहार करते हैं और सोशल मीडिया पर दोनों की फैन फॉलोइंग कमाल की है। पिछले काफी वक्त से दोनों के फैंस चाहते हैं कि ये कपल शादी के बंधन में बंध जाए, तो अब फरहान और शिबानी के फैंस के लिए एक यह खुशी की खबर हैं।

कब होगी शादी

रिपोर्ट्स की माने तो फरहान और शिबानी मार्च 2022 में शादी कर रहे हैं। दोनों पिछले काफी समय से लीव-इन रिलेशन में रह रहे हैं। सूत्रों के अनुसार दोनों मार्च में ग्रैंड वेडिंग की तैयारी कर रहे थे। वहीं कोरोना (coronavirus) के बढ़ते मामलों की वजह से पहले भी कई शादियां पोस्टपोन हो चुकी है। इसके मद्देनजर फरहान ने अब इस शादी को इंटीमेट रखने का फैसला किया है। इस आयोजन में फरहान और शिबानी के फैमिली, खास दोस्त और करीबी ही शामिल होंगे।

कौन हैं शिबानी दांडेकर

आपको बता दें शिबानी पेशे से सिंगर, एक्ट्रेस और एंकर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमेरिकन टीवी से बतौर एंकर की थी. भारत आने के बाद शिबानी ने कई हिंदी शोज और इवेंट्स को होस्ट किया। शिबानी ने 2019 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप को-होस्ट किया था। और शिबानी सुशांत सिंह राजपूत के केस में रिया चक्रवर्ती को सपोर्ट करती नजर आई थी। शिबानी एक मराठी परिवार से आती हैं। वे मशहूर वीजे और सिंगर अनुषा दांडेकर की बहन हैं। उनकी एक और बहन है जिसका नाम अपेक्षा है। शिबानी ऑस्ट्रेलिया में पली बढ़ी हैं। इसी के साथ शिवानी पहली बार फिल्म रॉय में नजर आई थी।

शिबानी दांडेकर ने कुछ वक्त पहले फरहान अख्तर के बारे में बात करते हुए कहा था, ‘हम दोनों कई सारी चीजें साथ में करते हैं, जिस कारण हम काफी वक्त साथ में बिताते हैं। घर में साथ काम करने के बाद हम दोनों अपने-अपने काम पर निकल जाते हैं। हम दोनों को एक जैसी चीजें पसंद हैं, जिस कारण हम लम्बा समय बिना बोरियत के साथ में बिताते हैं।’

सूत्रों के अनुसार एक्टर फरहान ने शादी के लिए वेन्यू के तौर पर एक 5 स्टार होटल की बुकिंग की है। वहीं दोनों शादी से सम्बंधित और भी चीजों को फाइनल कर चुके है। रिपोर्ट्स की माने तो फरहान और शिबानी अन्य सेलिब्रिटी की तरह सब्यसाची (sabyasachi) की ऑउटफिट को ही पहनेंगे।

Published on:
04 Jan 2022 01:16 pm