
अभिनेता फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस के लिए साझा करते हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर नहीं की, लेकिन उनकी आउटिंग्स और पब्लिकली प्यार जताने के तरीके से सबकुछ जगजाहिर है। अभिनेता ने हाल ही एक पुराना वीडियो शेयर किया है। शिबानी को नहीं पता कि फरहान उनको शूट कर रहे हैं, बाद में उनको पता चलता है तो वह इग्नोर कर देती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता इन दिनों राकेश ओमप्रकाश मेहरा फिल्म 'तूफान' की तैयारी में जुड़े हुए हैं। इसके लिए वह कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं। इस मूवी में वह एक बॉक्सर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी। फरहान 6 साल बाद मेहरा के साथ काम कर रहे हैं। पिछली बार दोनों ने एथलीट मिल्खा सिंह की बायोपिक 'भाग मिल्खा भाग' में साथ काम किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।