बॉलीवुड

फरीदा और कुलभूषण का सामने आया ‘लव स्कैंडल’, देखिए वीडियो

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार फरीदा जलाल और कुलभूषण खरबंदा को 67 की उम्र में हुआ प्यार...
less than 1 minute read
Mar 31, 2016
farida jalal
farida jalal
मुंबई। अभिनेत्री फरीदा जलाल और अभिनेता कुलभूषण खरबंदा के बीच अफेयर। यह बात गले नहीं उतरेगी और आप सोचेंगे कि बुढ़ापे में यह कैसा इश्क? वैसे तो प्यार उम्र का मोहताज नहीं होता, लेकिन यह भी सच है कि फरीदा और कुलभूषण असल जिंदगी में एक-दूसरे के प्यार में नहीं पड़े हैं, बल्कि वो एक शॉट फिल्म का हिस्सा हैं। यह शॉर्ट फिल्म हैं स्कैंडल पॉइंट, जिसमें दोनों रोमांस करते दिखाई देंगे। खास बात यह है कि फरीदा और कुलभूषण हमउम्र हैं।


युवा निर्देशक अंकुर तिवारी के निर्देशन में बनी यह शॉर्ट फिल्म यशराज-फिल्म्स के संकलन 'लव शॉट्स' का हिस्सा है। स्कैंडल पॉइंट में एक वरिष्ठ दंपति की कहानी को दर्शाया गया है। फरीदा जलाल (67) ने एक बयान में कहा, पांच दशकों तक फिल्म उद्योग में काम करने और फिल्म, टीवी, विज्ञापन समेत सभी के लिए अभिनय करने के बाद मुझे इस फिल्म के लिए पहली बार युवा टीम और डिजिटल फॉर्मेट में काम करने का मौका मिला है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी जलाल और 67 वर्षीय खरबंदा पुकार, पिंजर, गर्व, सोल्जर समेत अनेक फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। इस लघु फिल्म में एक वास्तविक साउंडट्रैक है। संगीत का निर्माण एवं प्रस्तुति गौरव दागोंकर ने दी है।
Published on:
31 Mar 2016 03:26 pm
Also Read
View All
‘लोग दारु पीकर आए हुए हैं’, मिर्जापुर की स्क्रीनिंग से बीच में ही उठकर आई महिला, थिएटर मैनेजमेंट पर भी लगाया आरोप

अजनार नदी साफ करने वाले 21 साल के ‘बिट्टू तबाही’ पर सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने दिया बयान, बोलीं- पद्म पुरस्कार मिले

भारत छोड़ विदेश में पढ़ाई पूरी करने गए फराह खान के तीनों बच्चे, भावुक होकर बोलीं- मेरे दिल के तीन टुकड़ों जी लो अपनी जिंदगी

ट्विंकल खन्ना ने कबाब- कोरमा से की थी मुगल इतिहास की तुलना! इंटरनेट पर छिड़ी बहस, लोगों ने याद दिलाई पति की ‘केसरी’ फिल्म

मिर्जापुर देखते हुए थिएटर में ही आपस में भिड़े अली फजल और दिव्येंदु के फैंस, मचा भारी हंगांमा