बॉलीवुड

तेलुगू फिल्मों में डिजाइन देने वाली पहली डिजाइनर हैं: अस्मिता मारवाह

अस्मिता के डिजाइनस में क्लासिकल के साथ ट्रेडिशनल डिजाइनस का एक बेहतर फ्यूजन देखने को मिलता है।
2 min read
• •
Updated: 23 Feb 2018, 3:04 PM IST
Asmita Marwa
Asmita Marwa

फैशन इंडस्ट्री में अपनी मेहनत के बल पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली अस्मिता मारवाह आज जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचना हर किसे के बस की बात नही। अस्मिता एक भारतीय फैशन डिजाइनर हैं, जिनका मूल्यांकन फैशन पत्रिका वोग के टॉप 9 उभरते अंतरराष्ट्रीय डिजाइनरों में किया जाता है। अस्मिता मारवाह पारंपरिक चीजों को वैश्विक चीजों के साथ मिलाने में विश्वास रखती हैं। उनके डिजाइनस में क्लासिकल के साथ ट्रेडिशनल डिजाइनस का एक बेहतर फ्यूजन देखने को मिलता है।

मारवाह के करियर की बात करें तो उन्होंने 1990 में हैदराबाद में कपड़े डिजाइन करने शुरू कर दिए थे। वह हैदराबाद से तेलगू फिल्म उद्योग में जाने वाली पहली डिज़ाइनर हैं। उन्होंने कई अभिनेताओं जैसे नागार्जुन, बालकृष्ण, प्रीति जिंटा, अंजला झावेरी, श्रेया, महेश बाबू, तब्बू, अमीषा, चार्मी, और अनुष्का ने मारवाह के डिजाइन किए हुए कपड़ों को अपनी कई फिल्मों में पहना हैं।

बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक मारवाह के डिजानइस को काफी पंसद किया जाता है। आपको बता दें उन फिल्मों के नाम हैं—मन्मधुदु, संथोशम, प्रेमानते इदेरा, अर्जुन, अत्तादु, पोकिरी और घर्शाना जिसमें मारवाह के ड्रेस को पहना गया है।

मारवाह की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनके पति का नाम हरवेश मारवाह है। अस्मिता एक बेटा है। उन्होंने ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर,द गोवा बीच फैशन वीक में भी भाग लिया। इसके साथ ही अस्मिता मारवाह फैशन काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य के पद को भी संभाल रही हैं।

अस्मिता मारवाह के बारे में एक बात कही जाती है कि वो हमेशा ही अपने डिजाइनस में कुछ नया करने की कोशिश करती हैं, लेकिन खास बात ये है कि वो नया करने के साथ ही अपनी इंडियन टच देना कभी नही भूलती। इसी वजह से उनके डिजाइन को सभी बेहद पसंद करते हैं। फिल्मों में ही नही बल्कि आम तौर पर भी उनकी ड्रेस पहनना बेहद ही कंफरटेबल फील देता है। आज उनके डिजाइन किए हुए कपड़े देश ही नही बल्कि विदेश में भी पसंद किए जाते हैं।

Updated on:
23 Feb 2018, 3:04 PM IST
Published on: