बॉलीवुड

फातिमा सना शेख का दिखा स्टाइलिश अंदाज

फातिमा सना शेख इन दिनों सीरीज ‘अजीब दास्तांस’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसमें उनके साथ जयदीप अहलावत नजर आएंगे। उनकी ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हो रही है।
2 min read
Fatima Sana Shaikh
Fatima Sana Shaikh

नई दिल्ली। दंगल गर्ल के नाम से पॉपुलर एक्ट्रेस फातिमा सना शेख पिछले महीने कोरोना की चपेट में आ गई थीं। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी थी। जिसके बाद फातिमा ने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया था। हालांकि कुछ ही दिनों में उन्होंने इसको पूरी तरह मात दे दी थी। अब उन्हें गुरुवार को जुहू में स्पॉट किया गया।

इस दौरान पैपराजी ने उनकी तस्वीरें क्लिक की। तस्वीरों में फातिमा काफी कूल अंदाज में नजर आईं। उन्होंने शिमरी शॉर्ट टॉप और लाइट ब्लू डेनिम जींस पहनी हुई थी। इसमें वह काफी हॉट लग रही थीं। साथ ही, उन्होंने सनग्लासेस भी लगाए हुए थे। फोटो खिंचवाने के लिए उन्होंने अपना मास्क भी हटाया। फातिमा की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

मार्च में फातिमा सना शेख भी कोविड पॉजिटिव हो गई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा था, 'मेरे कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल, सभी सावधानियों और प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं और घर पर क्वारंटीन हूं। आपकी चिंताओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। सुरक्षित रहें, दोस्तों।' फातिमा के अलावा बॉलीवुड के कई स्टार्स कोविड की चपेट में आ चुके हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल की शुरुआत में वह राजस्थान में शूट कर रही थीं। उनके साथ एक्टर अनिल कपूर भी थे। फिल्म के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म के सेट पर फातिमा ने अपना जन्मदिन मनाया था। जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसके अलावा, इन दिनों फातिमा सीरीज ‘अजीब दास्तांस’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसमें वह जयदीप अहलावत के साथ नजर आएंगी। इसमें ऐसी कहानी है जो रिश्तों को अपरंपरागत नजरिए से देखती है। ‘अजीब दास्तांस’ में एक साथ चार कहानियां दिखाई जाएंगी। इसमें फातिमा और जयदीप अहलावत के अलावा अरमान रहलान, इनायत वर्मा, अभिषेक बनर्जी, नुशरत भरुचा, कोंकणा सेन शर्मा, अदिति राव हैदरी, शेफाली शाह, मानव कौल और टोटा रॉय चौधरी भी हैं।

Published on:
16 Apr 2021 03:28 pm