
तनुश्री-नाना विवाद दिन पर दिन विकारल रुप लेता जा रहा है। नाना पाटेकर के बाद अब तक कई नामचीन एक्टर MeToo के लपेटे में आ चुके हैं। अब इस फेरिस्त में मशहूर सिंगर कैलाश खेर का नाम भी जुड़ गया है। फोटो जर्नलिस्ट नताशा हेमरजानी ने कैलाश खेर पर गलत ढंग से छूने का आरोप लगाया है।
TWITTER के माध्यम से बयां किया दर्द
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जर्नलिस्ट नताशा हेमरजानी ने ट्विटर के जरिए कई सारे ट्वीट्स कर विस्तार में अपनी आपबीती साझा की है। उन्होंने दो अलग घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने सिंगर कैलाश खेर और मॉडल जुल्फी सैयद पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
यह है पूरी घटना
नताशा ने कैलाश खेर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने घर इंटरव्यू के दौरान उन्हें और उनकी सहकर्मी को गलत तरीके से छुआ। इंटरव्यू से लौटने के बाद जब उन्होंने इस बारे में अपने साथियों को बताया तो सभी ने इस घटना को बेहद हल्के तौर पर लिया और ख़ुद की हिफाजत करने की सलाह दी। इसके साथ ही फोटो जर्नलिस्ट ने ज़ुल्फी सईद के साथ हुई घटना के बारे में बताया है कि कैसे एक क्रूज पर ईवेंट कवर करने गई इस फोटो जर्नलिस्ट के साथ उन्होंने रात में जबर्दस्ती करने की कोशिश की।