बॉलीवुड

अनुराग कश्यप पर अभिनेत्री ने लगाया यौन शोषण का आरोप, प्रधानमंत्री से लगाई मदद की गुहार

फिल्म एक्ट्रेस पायल घोष ने हाल ही में अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
2 min read
• •
Updated: 21 Sep 2020, 9:20 AM IST
Anurag Kashyap of sexual harassment
Anurag Kashyap of sexual harassment

नई दिल्ली। बॉलीवुड में इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्स मामले को लेकर तीखी बहस छिड़ी हुई है। जिसमें बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारों तक में इस मामले को उछाला गया है। और इसी के बीच Anurag Kashyap के साथ कंगना की जंग रूकने का नाम ही नही ले रही है। इनके ट्वीटवार चर्चा का विषय बने हुए है। लेकिन अभी हाल ही में Anurag Kashyap पर लगा एक आरोप एक खास खबर बनकर सामने आया है।

फिल्म एक्ट्रेस पायल घोष ने हाल ही में Anurag Kashyap पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। और ट्वीट करते हुए लिखा है कि अनुराग कश्यप ने मेरे साथ जबरदस्ती की है और मेरे साथ बहुत बुरा व्यवहार किया है।

अब यह मामला भी अब तेजी से उभरता हुआ नजर आ रहा है। और इस मामले का अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक्ट्रेस पायल घोष के आरोपों का समर्थन करते हुए एक बार फिर फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर निशाना साधा है। कंगना ने कहा कि उनके साथ भी कई सहकर्मियों ने ऐसा किया है। जो आज इस एक्ट्रेस को भी भुगतना पड़ा है।

अभिनेत्री पायल घोष को अपना समर्थन देते हुए कंगना ने ट्वीट किया, "अनुराग ने इस तरह का काम एक के साथ ही नही, बल्कि बाहर से आने वाली ना जाने कितनी लड़कियां इस हादसे का शिकार हो चुकी हैं। क्योंकि अनुराग कभी किसी के एक लड़की के साथ संतुष्ट नहीं रहे हैं।, अनुराग ने पायल के साथ जो किया ऐसा इस इडंस्ट्री में हर किसी के साथ होता आया है। यहां संघर्ष कर रही बाहरी लड़कियों के साथ सेक्स वर्कर की तरह ही बर्ताव किया जाता है।''

बता दें कि पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। और साथ ही यह भी कहा है कि वह मेरा मुंह बंद कराने के लिए कुछ भी कर सकता है।" पायल ने प्रधानमंत्री से भी मदद की गुहार लगाते हुए कहा है कि कृपया इस मामले में कार्रवाई करें और देश के सामने ऐसे इंसान की सच्चाई लाने में मेरी मदद करें। मुझे पता है कि यह मुझे नुकसान पहुंचा सकता है और मेरी सुरक्षा खतरे में है. मेरी मदद करें ! ।

बता दे कि पायल घोष ने साल 2017 में आई फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी।

Published on: