बॉलीवुड

निर्भया और मुंबई फोटोग्राफर गैंगरेप पर निर्देशक Vivek Agnihotri ने बनाया था फनी मीम, फिर जमकर हुए ट्रोल

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ( Vivek Agnihotri ) का पुराना ट्वीट हुआ वायरल निर्भया गैंगरेप ( Nirbhaya GangRape ) और मुंबई फोटोग्राफर गैंगरेप ( Mumbai Photograper Gangrape ) पर बनाया था फनी मीम

2 min read
May 08, 2020
Vivek Agnihotri made fun of gang rape with girls

नई दिल्ली। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ( Director Vivek Agnihotri ) हमेशा अपने विवादित ट्विट्स के लिए ही जाने जाते हैं। अब इन दिनों फिर से एक ट्वीट की वजह से वह सुर्खियों में बने हुए हैं। महिलाओं के विरोध बातें और बलात्कार पर चुटकी लेते हुए दिखाई दिए। हालांकि वह खुद इस ट्वीट को डिलीट कर चुके हैं। लेकिन इंटरनेट है कि उनकी इस गलती को उन्हें भूलने ही नहीं दे रहा है। चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला है क्या है।

विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्वीट किया था। 23 अक्टूबर 2013 में जहां पूरा देश निर्भया केस ( Nirbhaya Morning Case ) और मुंबई फोटोग्राफर गैंग-रेप ( Mumbai Photographer GangRape Case ) में काफी भड़के हुए थे। उसी वक्त उन्होंने बलात्कार पर मज़ाक करते हुए ट्वीट किया था। इस विवादित ट्वीट में विवेक ने एक फनी मीम ( Funny Memes ) शेयर किया कर जिसमें लिखा था, नेनो महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित कार क्यों है? क्योंकि इस कार में गैंग-रेप नहीं हो सकता।‘ लेकिन जैसा कि हम जानते हैं कि इंटरनेट पर कोई भी चीज़ आसानी से नहीं भूलाई जा सकती है। इस पुराने ट्वीट की वजह सालों बाद भी विवेक सोशल मीडिया खूब ट्रोल हो रहे हैं।

बता दें कुछ समय पहले बॉयज लॉकर रूम ( Boys Locker Room ) की एक चैट से सोशल मीडिया पर बवाल हो गया है। जहां पर कुछ लड़के एक ग्रुप में मिलकर लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर रेप और गैंगरेप जैसे मामलों को बढ़ावा दे रहे थे। इस चैट को देख हर काफी परेशान है। युवाओं के दिमाग में इस तरह के विचार आना समाज में पल रही लड़कियों के बेहद ही खतरनाक है। इस पूरे मामले में बॉलीवुड के कई सितारों ( Bollywood Celebs ) ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। जिसमें उन्होंने सबसे ज्यादा दोष उनके माता-पिता का बताया था।

Published on:
08 May 2020 09:12 am
Also Read
View All