बॉलीवुड

पूजा बेदी की बेटी अलिया करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू, रिलीज डेट में हुआ बदलाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ फिल्म में एक्सीडेंटल पिता के किरदार में नजर आएंगे। गौरतलब है कि अलिया ने कुछ वक्त पहले ....
2 min read
Nov 21, 2019
 jawaani jaaneman
jawaani jaaneman

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की आगामी फिल्म 'जवानी जानेमन' की रिलीज डेट बदल गई है। पहले यह फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब 7 फरवरी, 2020 को रिलीज होगी। मूवी में सैफ के अलावा एक्ट्रेस तबू लीड रोल में नजर आएंगी। इसी के साथ फिल्म से पूजा बेदी की बेटी अलिया फर्नीचरवाला इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी। 'जवानी जानेमन' को सैफ को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह एक्टर के नए बैनर ब्लैक नाइट फिल्म्स के तले बनाई जा रही है। मूवी का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ फिल्म में एक्सीडेंटल पिता के किरदार में नजर आएंगे। गौरतलब है कि अलिया ने कुछ वक्त पहले इंस्टाग्राम पर 'जवानी जानेमन' की कास्ट के साथ तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने इसे शेयर करते हुए बताया था कि मैंने शूटिंग के दौरान बहुत सारी चीजें सीखी हैं, बड़े स्टार्स के साथ काम करना मेरे लिए बेहद स्पेशल रहा।

View this post on Instagram

🐣🐣🐣 Outfit by @shlokakhialaniofficial

A post shared by Alaya F (@alaya.f) on

वर्कफ्रंट की बात करे तो सैफ जल्द ही अजय देवगन के साथ फिल्म 'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' में भी नजर आने वाले हैं। पिछले दिनों इस फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ था, जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। इन दिनों के अलावा इस फिल्म में काजोल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

Published on:
21 Nov 2019 05:46 pm