फिल्म 'फूल और कांटे' अजय देवगन(Ajay Devgan) और मधु (Madhoo)की जोड़ी सुपरहिट साबित हुई थी फिल्म 'रोजा' में उनके अभिनय को दर्शकों ने बेहद सराहा
नई दिल्ली। बॉलीवड में अजय देवगन (Ajay Devgan)जैसे स्टार ने कई ऐसी बड़ी अभिनेत्रियों के साथ काम किया। जिसमें इनकी जोड़ी सुपरहिट साबित हुई है लेकिन इन्ही के बीच एक ऐसी एक्ट्रेस भी थी जिसनें फिल्म को सुपरहिट बना दिया था।
फिल्म 'फूल और कांटे' को लोग आज भी नही भूल पाए है जिसमें मधु(Madhoo) ने अपने खास अभिनय से तहलका मचा दिया था। भले ही यह उनकी पहली फिल्म थी लेकिन यह सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म 'रोजा' में उनके अभिनय ने तो उन्हें एक बेहतरीन अदाकारा का दर्जा ही दिला दिया था । लेकिन इसके बाद वो गुमनामी में चली गईं।
ये बात बहुत ही कम लोग ही जानते है कि मधु का फिल्मों से पुराना नाता रहा है क्योकि वो हेमा मालिनी की भतीजी हैं और इसके अलावा अब वो जूही चावला की भाभी बन चुकी हैं मधु ने ना केवल हिंदी फिल्मों में काम किया है बल्कि तमिल, मलयालम, तेलुगू और कन्नड़ फिल्में में काम कर महारत हासिल कर चुकी हैं।
मधु ने हिंदी फिल्मों में काफी कम ही काम किया था क्योकि साल 1999 में उन्होनें बिजनेसमैन आनंद शाह से शादी कर ली थी शादी के बाद इस एक्ट्रेस ने फिल्मों से किनारा कर लिया। हालांकि उसके बाद उन्होंने कुछ फिल्में कीं। जिनमें 'कभी सोचा ना था', 'टेल मी ओ खुदा', 'लव यू मिस्टर कलाकार' जैसी फिल्में हैं।
अब मधु की दो बेटियां अमेया और किया हैं। बच्चों के बड़े होने के बाद उन्होनें साल 2017 एक बार फिर टीवी के सीरियल 'आरंभ' से वापसी की थी। लेकिन यहां भी किस्मत ने साथ नही दिया। और किसी कारणों सीरियल जल्द ही बंद हो गया।