बॉलीवुड

69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 में छाई ‘एनिमल’ और ’12th फेल’, अपने नाम किए ये बेस्ट कैटेगरी अवार्ड्स

Filmfare Awards 2024: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 के विनर्स के नाम का ऐलान हो गया है। जिसमें '12th फेल' और 'एनिमल' ने जलवा बिखेरा है।  
less than 1 minute read
Jan 29, 2024
filmfare_awards_2024_animal_and_12th_fail_movie_.jpg

Filmfare Awards 2024: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 के विनर्स के नाम का ऐलान हो गया है। '12th फेल' और 'एनिमल' ने जलवा बिखेरा। वहीं 'सैम बहादुर' ने भी कई अवार्ड्स अपने नाम किए। '12th फेल' को चार कैटेगरी में अवॉर्ड मिले हैं। वहीं 'एनिमल' ने तीन अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। साथ ही विक्की की 'सैम बहादुर' और शाहरुख खान की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'जवान' ने भी 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 में छाई रही।

'12th फेल' ने जीते ये अवार्ड्स
इस साल 12th फेल ने बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया। वहीं बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड विक्रांत मैसी को मिला। बेस्ट स्क्रीन प्ले का अवॉर्ड विधु विनोद चोपड़ा को मिला और बेस्ट एडिटिंग अवॉर्ड जसकुंवर सिंह कोहली और विधु विनोद चोपड़ा को मिला।

'एनिमल' ने जीते ये अवार्ड्स
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 में रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला। बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर अवॉर्ड हर्षवर्द्धन रामेश्वर को मिला। साथ ही बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड भूपिंदर बब्बल को मिला।

इन फिल्मों को मिले ये अवॉर्ड्स
'डंकी' के लिए बेस्ट एक्टर स्पोर्टिंग रोल का अवॉर्ड विकी कौशल को मिला। सैम बहादुर के लिए बेस्ट साउंड डिज़ाइन का अवॉर्ड कुणाल शर्मा को मिला। साथ ही बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन के लिए सुब्रत चक्रवर्ती, अमित रे को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।


यह भी पढ़ें: 105 दिन बाद मुनव्वर फारूकी की हुई बिग बॉस ट्रॉफी, सब्र का मिला फल, जानें विनर को क्या-क्या मिला

Published on:
29 Jan 2024 10:55 am