बॉलीवुड

फिरोज खान ने जिसके लिए पत्नी और बच्चों को दिया था छोड़, उसी ने मारी उन्हें ठोकर

फिरोज खान को शादी के बाद एक लड़की से प्यार हो गया था। जिसके लिए उन्होंने अपने परिवार को छोड़ दिया था। हालांकि, बाद में उनकी गर्लफ्रेंड ने भी उन्हें ठुकरा दिया था।
2 min read
• •
Updated: 6 Oct 2021, 6:08 PM IST
feroz_khan.jpg
Feroz khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड के स्टाइलिश और हैंडसम एक्टर रहे फिरोज खान ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया। उनका जन्म २५ सितंबर, १९३९ को बेंगलुरू में हुआ था। अपनी पढा़ई पूरी करने के बाद वह मुंबई आ गए और यहां आकर फिल्मों में काम करने लगे। उन्होंने साल १९५९ में फिल्म दीदी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। कई फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने डायरेक्शन में भी अपना हाथ आजमाया। हालांकि, प्रोफेशनल लाइफ के अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में रहते थे।

फिरोज खान को शादी के बाद एक लड़की से प्यार हो गया था। जिसके लिए उन्होंने अपने परिवार को छोड़ दिया था। हालांकि, बाद में उनकी गर्लफ्रेंड ने भी उन्हें ठुकरा दिया था। जिसके बाद वह वापस अपनी पत्नी के पास आए लेकिन उनकी पत्नी ने उन्हें तलाक दे दिया।

दरअसल, एक्टिंग करियर शुरू के पांच साल बाद ही फिरोज ने 1965 में सुंदरी से शादी कर ली थी। सुंदरी से उनकी मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। जिसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए और पांच साल साथ रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली। सुंदरी से उन्हें दो बच्चे लैला खान और फरदीन खान हुए। हालांकि, शादी के कुछ साल बाद फिरोज खान को एयर होस्टेस ज्योतिका धनराजगिर से प्यार हो गया। ज्योतिका को देखते ही वह उनपर फिदा हो गए थे। वह ज्योतिका के प्यार मेें इस कदर पागल हो गए थे कि उन्होंने अपने बीवी-बच्चों तक को छोड़ दिया।

इसके बाद फिरोज खान ज्योतिका के साथ लिव इन में रहने लगे। दोनों १० साल तक लिव-इन में रहे थे। इस दौरान ज्योतिका उनसे शादी के लिए पूछती रहीं लेकिन हर बार वे बात को टालते गए। फिर ज्योतिका को लगने लगा था कि फिरोज उनसे शादी नहीं करेंगे। उन्होंने अपने रिलेशन खत्म करने का फैसला किया।ज्योतिका से अलग होने के बाद फिरोज अपने परिवार के पास वापस आ गए। हालांकि, वापस आने के बाद उनकी परिवार के साथ पहली जैसी बॉन्डिंग नहीं बन पाई। जिसके बाद उनकी पत्नी ने उन्हें तलाक दे दिया।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब