बॉलीवुड

REVEAL हुआ आदित्य-कैटरीना की फिल्म ‘फितूर’ का फर्स्ट लुक

आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना की आगामी फिल्म फितूर का पोस्टर जारी हो गया है इसका ट्रेलर चार जनवरी को आने की संभावना है
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Dec 2015, 4:23 PM IST
Fitoor
Fitoor
मुंबई। आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना की आगामी फिल्म फितूर का पोस्टर जारी हो गया है। फिल्म के डायरेक्ट अभिषेक कपूर ने खुद इस पोस्टर को जारी किया है। ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर चार जनवरी तक रिलीज हो सकता है।

फिल्म में आदित्य एक कश्मीरी पंडित का किरदार निभा रहे हैं। ऐसा पहली बार है कि आदित्य और कैटरीना सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए आदित्य ने अपनी बॉडी पर भी खूब मेहनत की है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म चार्ल्स डिकेन्स के नॉवेल ग्रेट एक्सपेक्टेशंस का रूपांतरण है।

इस फिल्म की शूटिंग भी घाटी में हुई है। पहले मशहूर अदाकारा रेखा भी फितूर का हिस्सा बनने वाली थीं। उन्होंने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी थी लेकिन कुछ मतभेदों की वजह से फिल्म छोड़ दी। जिसके बाद तब्बू ने उनकी जगह ले ली। बता दें कि यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

The super hot Aditya Roy Kapoor in Fitoor. #adityaroykapoor #KatrinaKaif #Bollywood #fitoor #Movified

A photo posted by Movified Bollywood (@movifiedbollywood) on

Published on:
Also Read
View All
शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला

‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’